न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 23 नवम्बर। भारत सरकार के नीति आयोग में रजिस्टर्ड राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं जांच आयोग ने बुधवार को आगरा कार्यकारिणी की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को सम्मानित कर सदस्यता प्रमाणपत्र दिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमैन्युअल अमित गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि संस्था द्वारा सरकार के सहयोग से भ्रष्टाचार और उत्पीड़न जैसे मामलों में पीड़ितों की मदद की जाती है। अगर पीड़ित के पास वकील करने की व्यवस्था नहीं है तो वो भी हम सरकार या संस्था के माध्यम से उपलब्ध करवा रहे हैं।
अमित गुप्ता ने खंदारी स्थित एक होटल आगरा के निजी होटल में आगरा मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की। आगरा से करन शर्मा को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और शैलेंद्र अग्रवाल को नार्थ इंडिया का राष्ट्रीय इंचार्ज बनाकर मुख्य कार्यकारिणी में शामिल किया। इसके साथ ही आगरा मंडल में फिरोजाबाद के महेंद्र सिंह यादव को मंडल चेयरमैन, आगरा के राकेश कुशवाहा को डिप्टी चेयरमैन, देवेंद्र सिंह को संगठन मंत्री बनाया गया। रजनी दुबे को महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनाया गया।
0 Comments