गायन, वादन और नृत्य में केंद्रीय विद्यालय के स्टूडेंट्स ने दिखाई प्रतिभा

 



न्यूज़ स्ट्रोक 
आगरा, 07 नवम्बर। आगरा छावनी स्थित केंद्रीय विद्यालय-2 में क्लस्टर स्तर पर कला उत्सव के अंतर्गत कई स्पर्धाएं आयोजित हुईं।प्रतियोगिताओं का उद्घाटन केंद्रीय विद्यालय नंबर एक वायुसेना आगरा के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश पांडे ने किया। विशिष्ट अतिथि रहीं कें्रदीय विद्यालय-तीन की प्रधानाचार्या नीतू वर्मा।
मेजबान केवि-2 के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में आगरा से केवि. क्रमांक एक, दो और तीन तथा केवि एटा, केवि इटावा और केवि हजरतपुर के 205 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। इन प्रतियोगिताओं के अंतर्गत समूह गायन, एकल गायन-क्लासीकल और लोकल, एकल नृत्य व समूह नृत्य, एकल अभिनय, संगीत स्वरवाद- शास्त्रीय संगीत व लोकल संगीत, दृश्य कला द्वि आयामी त्रि आयामी, स्थानीय खेल- खिलौना आदि का आयोजन किया गया। 
समूह गान में केवि-2 आगरा विजेता रहा। लोक संगीत बालक वर्ग में केवि-2 के आदित्य कुमार और बालिकाओं में केवि-3 की ज्योति कुमारी विजेता रहे। शास्त्रीय संगीत बालिका वर्ग में केवि-2 की अन्वेषा मिश्रा और बालक वर्ग में केवि-1 के तन्मय कृष्ण द्विवेदी विजेता रहे। संगीत वादन अभिनद वाद्य के बालिका वर्ग में केवि-2 की सुप्रिया और बालक वर्ग में केवि-2 के गौरव प्रथम रहे। संगीत वादन स्वर वाद्य बालक वर्ग में केवि-2 के अक्षत जैन विजेता रहे। समूह नृत्य में केवि हजरतपुर विनर रहा। पारंपरिक नृत्य बालक वर्ग में केवि-2 के उत्सव जबकि बालिका वर्ग में केवि-3 की कनिष्का सिंह प्रथम रहीं। शास्त्रीय नृत्य बालक वर्ग में केवि-2 के सूर्यांश सक्सेना और बालिका वर्ग में केवि-1 की रिजुता खत्री विजयी रहे। दृश्य कला द्वि-आयामी बालक वर्ग में कौशल हजरतपुर प्रथम, बालिका वर्ग में एटा प्रथम रहा। स्थानीय खेल खिलौने बालक वर्ग में केवि-3 के सुमित और बालिका वर्ग में केवि-1 चौहान विजेता रहे। 
निर्णायक मंडल में  पंडित देवाशीष गांगुली, अभिषेक निगम, गजेंद्र सिंह, रितु तिवारी, आरती, रिचा शर्मा, राजेश कुमार सैनी, गणेश कुमार एवं मनोज कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुकेश वर्मा, हरेंद्र सिंह, नीलू मिश्रा, प्रदीप कुमार, मीनाक्षी शर्मा, देवेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, भूप सिंह, पीसी सक्सेना महेंद्र सारस्वत व समस्त केवी नंबर 2 के सदस्यों का योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments