स्वस्थ रहना है तो व्यायाम को अपने जीवन का अहम हिस्सा बना लें


👉स्पाइसी शुगर्स संस्था द्वारा आयोजित कार्यशाला में मुम्बई के डॉ. मनन बोरा ने दिए हेल्दी रहने के टिप्स


न्यूज़ स्ट्रोक

आगरा, 10 नवम्बर। जीवन भर स्वस्थ रहना है तो व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बना लें। व्यायाम आपके शरीर को सुंदर बनाए रखने के साथ रक्तसंचार को भी ठीक बनाए रखता है। साथ ही शरीर का लचीलापन, मांसपेशियों और हड्डियों को भी स्वस्थ रखता है। स्पाइसी शुगर्स द्वारा होटल क्रिस्टल सरोवर में आयोजित कार्यशाला में यह जानकारी मुम्बई के हड्डी रोग व स्पोर्ट्स मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. ममन बोरा ने दी। 
कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्था की अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने डॉ. ममन के स्वागत पुष्प भेंट कर सभी सदस्याओं का स्वागत किया।



डॉ. मनन ने मीनोपॉज के बाद व्यायाम, खान के बारे में जानकारी के साथ बताया कि फूड सप्लीमेंट कब और कितनी मात्रा में लेनी चाहिए। कहा कि शरीर को आवश्यकता हो तभी सप्लीमेंट का प्रयोग करें, अन्यथा यह आपके शरीर को हानि भी पहुंचा सकते हैं। बताया कि भारत में 18 मिलियन डायबिटिक, एक चौथाई युवा ब्लड प्रेशर, 10.8 प्रतिशत लोग हृदय रोग, 30 प्रतिशत लोग (विशेषकर शहरी) मोटापे जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। मोटापा कम करने या फिगर बनाने के लिए टॉरगेट बनाकर कुछ दिन के लिए जिम करने से बेहतर है कि आप नियमित पौष्टिक और संतुलित आहार लें। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन क घंटा व्यायाम बहुत जरूरी है। अंत में पूनम सचदेवा ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से चांदनी ग्रोवर, पावनी सचदेवा, वीना सचदेवा, रूपम श्रीवास्तव, गरिमा हेमदेव, रूबी चौधरी, पुष्पा पोपटानी, प्रीति गुप्ता, रीता जग्गी, श्वेता साहनी, नीतू चौधरी, तनूजा मांगलिक, शीना सोनी, कृतिका खन्ना, कोमिला धर, पूजा कोचर, श्वेता बंसल आदि उपस्थित थीं।

Post a Comment

0 Comments