![]() |
पदक जीतने पर सम्मानित किए गए खिलाड़ी अपने पदकों और जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ। |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 22 दिसंबर। वाराणसी के काशी इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के इंडोर हॉल में 16 से 18 दिसम्बर तक तृतीय काशी चैलेन्ज कप नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें आगरा ताइक्वांडो के खिलाडियों ने उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करते हुए अपना शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक जीतकर आगरा जिले का नाम रोशन किया।
विजेता बालिका वर्ग
स्वर्ण पदक: वैष्णवी कुशवाह, श्रगवी मन्गवानी, दिव्यान्शी, वर्षा चौहान, संजना शाक्य, दीवा गुप्ता।
रजत पदक: प्रियान्शी मंगलानी, दक्षिता उपाध्याय।
कांस्य पदक: तृप्ति सविता।
विजेता बालक वर्ग
रजत पदक: सुखवीर सिंह।
कांस्य पदक: माधव चौहान, देव कुमार, दिव्यम अग्रवाल, चैतन्य वर्मा और दिव्य गुप्ता।
आगरा वापस लौटने पर विजेता खिलाडिय़ों का स्वामी बाग स्कूल दयालबाग के प्रांगण में ताइक्वान्डो खिलाडिय़ों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। विजेताओं को जिला ताइक्वान्डो संघ के अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा, सचिव पंकज शर्मा व सीईओ संगीता शर्मा ने बधाई दी।
0 Comments