 |
पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का स्वागत करतीं भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता। साथ हैं भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित।
|
-पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का नॉर्थ विजय नगर कॉलोनी में मातृशक्ति ने किया स्वागत एवं अभिनंदन
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 07 अप्रैल। भाजपा महानगर महिला मोर्चा के बैनर तले महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता के नॉर्थ विजय नगर कॉलोनी स्थित आवास के समक्ष सैकड़ों की संख्या में मौजूद ताज नगरी की मातृशक्ति ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का स्वागत-अभिनंदन किया।
इससे पूर्व भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण और समक्ष दीप जलाकर मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि व प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने समारोह का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर रामप्रताप सिंह चौहान ने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि निकाय चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव सन्निकट हैं। हम सबको लग जाना है। केसरिया लहराना है।
उपमा गुप्ता एवं उनकी टीम ने डॉ. दिनेश शर्मा को चांदी का मुकुट और राम दरबार की भव्य प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शक्ति का प्रतीक हमारी माता-बहनें देश और प्रदेश के विकास की प्रतिमूर्ति रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत और भारतीय जनता पार्टी के लिए सर्वोपरि मातृशक्ति है। इसीलिए हमारे देश की राष्ट्रपति ऐसी महिला हैं, जिन्होंने संघर्ष के बलबूते अपना सर्वोच्च मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपील की कि महिलाएं देश का निर्माण करने के लिए कदम बढ़ाएं। घर घर जाएं और भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की विकास की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं। नगर निकाय के साथ-साथ आने वाले लोकसभा चुनाव में कमल का फूल खिलाए और मोदी जी को पुन: भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनाएं।
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया का बोलबाला था, वहीं आज उत्तर प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का नारा चल रहा है। ऐतिहासिक इमारतों का जीर्णोद्धार चल रहा है। बड़े-बड़े एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। इस क्रम में आज आगरा भी बदल रहा है। योगी बाबा का डंका पूरे देश में बोल रहा है।
इन्होंने भी किया स्वागत
सेवा आगरा के संस्थापक-अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी मुरारीलाल गोयल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग, नितेश अग्रवाल सर्राफ, अमित गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, भरत शर्मा, आशा अग्रवाल, भावना शर्मा, रेखा शर्मा, भावना तैलंग शर्मा, श्वेता माहेश्वरी, प्रीति चौहान, अनामिका मिश्रा, मीरा कुशवाह, अलका अग्रवाल, कुमकुम उपाध्याय, रजनी अग्रवाल, शशी शर्मा, बबीता पाठक, रेखा तिवारी, सरोज शर्मा, पूनम सोलंकी, सुमन सुराना, रचना ठाकुर, निशि दौनेरिया, रमा गुप्ता, मीनू सिरोही। कार्यक्रम का संचालन रीनेश मित्तल ने किया।
0 Comments