Image

अमृत मखीजा भारतीय सिंधु सभा के महानगर अध्यक्ष, राजकुमार बने महामंत्री

 

1. अमृत माखीजा             2. राजकुमार गुरनानी
3. मेघराज दियालानी         4. किशोर बुधरानी 

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 30 मई । भारतीय सिंधू सभा की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। अमृत मखीजा को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ व्यापारी नेता राजकुमार गुरनानी महामंत्री के रूप में काम करेंगे। कोशाध्यक्ष की जिम्मेदारी किशोर बुधरानी को और प्रचार-प्रसार व मीडिया की जिम्मेदारी मेघराज दियालानी को सौंपी गई है। नरेश देवनानी और जगदीश डोडानी संरक्षक रहेंगे। 
भारती सिंधु सभा के प्रदेश सरक्षक घनश्याम दास देवनानी और प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सोनी ने इन पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अध्यक्ष, महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के जरिए समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। सिंधी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए भी वे सक्रिय रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments