Image

अग्रवन बना नंद भवन, नंदोत्सव का छाया उल्लास, गाईं और लुटाई बधाइयां


👉भगवान कृष्ण की छटी पर श्री गिरिराज जी सेवक मंडल (परिवार) आगरा ने किया नंदोत्सव का भाव पूर्ण भव्य सांस्कृतिक आयोजन

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 13 सितम्बर। श्री गिरिराज जी सेवक मंडल (परिवार) आगरा द्वारा बुधवार रात वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में भगवान कृष्ण की छटी पर नंदोत्सव का भव्य और भावपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन किया गया। वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध भागवताचार्य विष्णु कांत शास्त्री एवं मृदुल कांत शास्त्री के निर्देशन और रसमयी वाणी में नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की का उत्सव जब चरम पर पहुंचा तो यूं लगा मानो अग्रवन नंद भवन बन गया हो।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेवी शीला रानी जैन संग श्री गिरिराज जी सेवक मंडल (परिवार) आगरा के संस्थापक अजय गोयल, मनोज गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन अग्रवाल, नीरज अग्रवाल और मनीष गोयल ने गोवर्धन से किया।
नंदोत्सव के दौरान नंद बाबा बने मनीष जैन, यशोदा मां मनीषा जैन, राजीव जैन, सीमा जैन, ऋषभ जैन, आकांशा जैन, साहिल जैन, राशि कंसल, विभोर कंसल, झरना अग्रवाल और मनोज अग्रवाल ने बधाइयां लुटाईं।
इस दौरान मनीष अग्रवाल, योगेश बंसल, नितिन अग्रवाल, मनीष बंसल, रजनीश गुप्ता, अतुल गोयल, आरएस गुप्ता, अभिषेक सिंघल, लक्ष्मण सिंघल, डीजी मित्तल, प्रदीप अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अंकुश मित्तल, बृजमोहन रैपुरिया, विष्णु गोयल, सुशील गुप्ता, उमेश कंसल, अनमोल जैन, अमित अग्रवाल, सीमा गोयल, स्वीटी गर्ग, उर्मिला माहेश्वरी, कविता अग्रवाल, प्राची अग्रवाल और मनीष गोयल भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments