न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 21 सितम्बर। गिरधर कॉलोनी न्यू लोहिया नगर बल्केश्वर में गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। बल्देव धर्मशाला से शुरू होकर कलश यात्रा क्षेत्र का भ्रमण कर कथा स्थल पर पहुंची। सैकड़ों की सुख्या में महिलाएं पीत वस्त्र पहन कर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। वहीं कथा व्यास रमेश चंद्र शास्त्री बग्गी पर सवार थे। कलश यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।
कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित कराए गए। दोपहर दो बजे कथा शुरू हुई। कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन कथा की महिमा का वर्णन किया। व्यास गद्दी से रमेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा, ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। जहां अन्य युगों में धर्म और मोक्ष की प्राप्ति के लिए कठोर प्रयास करने पड़ते हैं। कलियुग में कथा सुनने मात्र से मनुष्य भवसागर से पार हो जाता है। वैराग्य की कथा सुनने से सोया हुआ ज्ञान जाग उठता है।
कलश यात्रा का महत्व
भागवत कथा का आरम्भ करने से पहले कलश यात्रा निकाली जाती है क्योंकि माना जाता है कि कलश में सारे देव विराजमान होते हैं और कलश को सिर पर रख कर भ्रमण करने से धरा सिद्ध होती है तथा साथ ही जो कलश का धारण करता है उसकी आत्मा भी पवित्र हो जाती है।
कलश यात्रा के दौरान मुख्य परीक्षित संतोष अग्रवाल-मधु अग्रवाल, पार्षद पूजा बंसल, सोनू मित्तल, सुशील गोयल, गिर्राज बंसल, अमित अग्रवाल, राहुल उपाध्याय, आयुष अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राजेश गुप्ता, अमन गुप्ता, लक्की, रवि शर्मा, समीर नाथ अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विक्रम गुप्ता, संजय मित्तल, अशोक अग्रवाल, परसित गुप्ता, आशा अग्रवाल, रंजना सक्सेना मेघा कौशिक आदि मौजूद रहे।
0 Comments