फेम ने मंडी शुल्क खत्म करने की मांग उठाई, सीएम को दिया ज्ञापन

मंडी शुल्क के विरोध में तेज

हो रहे अब व्यापारियों के स्वर 

एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल की आगरा इकाई के पदाधिकारी।


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की आगरा जिला इकाई ने मंडी शुल्क को समाप्त करने की मांग करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह को दिया।
गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने मंडी के बाहर कारोबार करने वालों पर मंडी शुल्क लागू कर दिया है, जिसे पूर्व में खत्म कर दिया गया था। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि मंडी से बाहर व्यापार करने वाले कारोबारियों पर मंडी शुल्क लगाने के निर्णय सरासर गलत है। इससे व्यापारियों की दिक्कत बढ़ेंगी। इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा, जिसमें कारोबारियों का आर्थिक व मानसिक शोषण होगा। उपभोक्ता पर भी इसका अत्यधिक असर पड़ेगा।
वहीं इस आदेश के कारण प्रदेश में मंडी के बाहर किराना, दाल, तिलहन, गल्ला, गुड़, आटा, लकड़ी व अन्य कृषि उत्पादनों का व्यापार करने वाले व्यापारियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ एवं महंगाई बढ़ेगी। 
ज्ञापन के माध्यम से फेम ने मंडी शुल्क को तुरंत वापस लेने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष हरेश अग्रवाल, महामंत्री ब्रजेश पंडित, विकास मोहन बंसल, शिशिर भगत, पूरन चंद्र वर्मा, दीप बघेल, रवि चौधरी और धर्मवीर कौशिक प्रमुख रहे।

Post a Comment

0 Comments