स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए आगरा टीम के ट्रायल 29 दिसंबर से एकलव्य स्टेडियम में


न्यूज़
स्ट्रोक
आगरा। खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में सब जूनियर और जूनियर बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं सात जनवरी से खेली जाएंगी। आगरा मंडल की टीम के चयन के लिए जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आगरा मंडल सुनील कुमार जोशी ने बताया कि सब जूनियर ( अंडर-16 ) एथलेटिक्स  प्रतियोगिता कानपुर में 10 और 11 जनवरी को खेली जाएगी। वहीं जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 7 और 8 जनवरी को मुजफ्फरनगर में खेली जाएगी। इन प्रतियोगिताओं में आगरा मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए आगरा के बालक एवं बालिकाओं के जिला स्तरीय चयन ट्रायल 29 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। वही मंडल स्तरीय ट्रायल 31 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होंगे।
इस चयन प्रक्रिया में सब जूनियर वर्ग से वही बालक-बालिकाएं भाग ले पाएंगे, जिनकी जन्मतिथि 30 अप्रैल 2004 से 29 अप्रैल 2006 के बीच हो। जूनियर वर्ग में बालक बालिकाओं की जन्मतिथि 30 अप्रैल 2002 से 29 अप्रैल 2004 के बीच हो।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए महिला खिलाड़ियों की प्रविष्टि नि:शुल्क है। इस संबंध में खिलाड़ी क्षेत्रीय खेल कार्यालय एकलव्य स्टेडियम पर उप क्रीड़ा अधिकारी राममिलन और एथलेटिक कोच कल्पना चौधरी से संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments