Image

महिलाओं को सरकारी नौकरी में 40 प्रतिशत आरक्षण देगी कांग्रेस

प्रियंका ने जारी किया अपनी 

पार्टी का महिला घोषणापत्र


👧 हर थाने में होगी महिला कॉन्स्टेबल, प्रत्येक लड़की को स्कूटी मिलेगी

👵महिलाओं को हर साल तीन गैस सिलेंडर मुफ्त, बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन


 लखनऊ में कांग्रेस पार्टी का महिलाओं से संबंधित घोषणा पत्र 'शक्ति विधान' जारी करती हुईं प्रियंका गांधी वाड्रा।


न्यूज़ स्ट्रोक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में काफी तेजी से सक्रिय है। विभिन्न  तरीकों से उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को रिझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रियंका का खास टारगेट यूपी की महिलाएं और युवा लड़कियां हैं। इसी को लेकर प्रियंका ने महिलाओं के लिए अलग से कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया है।
 'शक्ति विधान' नाम से जारी इस घोषणा पत्र में सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत आरक्षण के साथ-साथ महिलाओं के स्‍वाभिमान, स्‍वालम्‍बन, शिक्षा, सम्‍मान, सुरक्षा और सेहत के लिए कई महत्‍वपूर्ण ऐलान किए गए हैं।
कांग्रेस महासचिव ने प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने बताया कि अभी सरकारी पदों में लगभग 9 प्रतिशत भागीदारी है, जिसे हम 40 प्रतिशत करेंगे। महिला द्वारा संचालित छोटे व्यापारों में टैक्स से छूट मिलेगी।
प्रियंका ने कहा कि हमने 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का वादा किया ताकि महिला सशक्तिकरण की बात सिर्फ कागज पर न रहे। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दिया। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए बड़े वादे करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर यूपी में 8 लाख महिलाओं को रोजगार देंगे। महिलाओं को मनरेगा में प्राथमिकता मिलेगी।

 कांग्रेस के घोषणा पत्र की प्रमुख बातें

  • सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40% महिलाओं की नियुक्ति
  • 50% तक महिलाओं को नौकरी देने वाले व्यवसायों को कर में छूट और सहायता
  • पुरुष केंद्रित नौकरियों जैसे कि परिवहन विभाग में भी महिलाओं के लिए विशेष कोटा
  • आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं को हर महिने रु 10,000/- मानदेय
  • कामकाजी महिलाओं के लिए 25 शहरों में सुरक्षित छात्रावास बनेंगे
  • 12वीं में लड़कियों को स्मार्ट फोन दिया जाएगा.
  • पुलिस बल में 25 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी. हर थाने में महिला कांस्टेबल की तैनाती होगी.
  • मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता, 40% कामों में आरक्षण
  • राज्य में राशन की 50% दुकानों का प्रबंधन और संचालन महिलाओं द्वारा
  • स्नातक में नामांकित प्रत्येक लड़की को स्कूटी मिलेगी।
  • महिलाओं को हर साल 3 गैस सिलेंडर मुफ्त
  • प्रत्येक बुजुर्ग और विधवा महिलाओं को 1000 रुपये की मासिक पेंशन

Post a Comment

0 Comments