आगरा में 67 जोड़ों ने किया सामूहिक एकादशी उद्यापन

सामूहिक एकादशी उद्यापन के दौरान पूजा और कथा में शामिल यमजान।





न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। श्री बांके बिहारी सत्संग समिति के तत्वावधान में 14वां एकादशी उद्यापन समारोह आज मंगलवार सुबह शुरू हुआ। कमला नगर स्थित अग्रसेन सेवा सदन पर आयोजित इस कार्यक्रम में 67 जोड़े ( पति-पत्नी ) अपना उद्यापन कर रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष ब्रिजेंद्र अग्रवाल,  महामंत्री एसवी मित्तल,  कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, उपाध्यक्ष रूपकिशोर बंसल, अनिल अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, प्रभु दयाल सिंह, सतीश अग्रवाल ने श्री बांके बिहारी के चरणों में पुष्प अर्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित करके किया। इसके पश्चात विद्वान पंडित ने विधि विधान से पूजा कराई और एकादशी कथा के 26 अध्यायों का पाठ कराया। हवन और गौ दान के पश्चात ब्रह्मभोज (फलाहार) और अतिथि भोज कराया गया।
ब्रिजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सामूहिक  एकादशी उद्यापन होने से धन की बचत होती है। मीडिया प्रभारी रूपेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की व्यवस्था संदीप मित्तल, सुशील अग्रवाल, केके अग्रवाल, सुमन शर्मा, कुसुम बंसल, डॉ. रामानुज भारद्वाज, विशाल मित्तल, राम प्रकाश अग्रवाल ने संभाली।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एसके गर्ग, रमेश चंद वर्मा, राजकुमार अग्रवाल अशोक एलआईसी,  अशोक बाबू गुप्ता, प्रवीन गोयल, विकास बंसल लड्डू भाई, सुरेंद्र गुप्ता, अशोक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, रमाकांत गुप्ता, प्रदीप कुमार मित्तल बनवारी लाल अग्रवाल, श्रीमती प्रीति सिंह, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
कल बुधवार को प्रातः दस बजे से सुंदरकांड होगा। साथ ही ब्रह्मभोज के साथ ही एकादशी उद्यापन का समापन होगा।

Post a Comment

0 Comments