| चयनित खिलाड़ी अपनी कोच सुमन सिंह के साथ |
न्यूज़ स्ट्रोक आगरा। नेशनल तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए आगरा से नौ खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश टीम में किया गया है। यह आगरा के खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है कि टीम चयन प्रक्रिया के लिए आगरा से गये 10 खिलाड़ियों में से नौ ने टीम में जगह बनाई। |
जिला तलवारबाजी संघ के सचिव रीनेश मित्तल और कोच सुमन सिंह ने बताया कि लखनऊ में 11 और 12 दिसंबर को चौक स्टेडियम में तलवारबाजी टीम की चयन प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसके आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन हुआ। यूपी टीम में आगरा से चयनित खिलाड़ियों में सब जूनियर वर्ग में शिवम, कैडेट वर्ग में पृथ्वीराज सिंह और प्रियांशु कुशवाह का चयन हुआ है। जूनियर वर्ग में आमिर खान, तारुषि सारस्वत, मयंक सिंह क़ो यूपी टीम में जगह मिली है। सीनियर वर्ग में अभिषेक कुमार, विशाल खंडेलवाल और रिजवान कुरैशी चयनित हुए हैं।
टीम की कोच सुमन सिंह होंगी। भाग्यश्री सिंह सोनीपत में होने जा रही राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में ऑफिशियल के रूप में उपस्थित रहेंगी। उत्तर प्रदेश तलवारबाजी एसोसिएशन के सचिव युजिन पाल ने बताया कि 25 से 28 दिसंबर को हरियाणा के सोनीपत में जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके बाद जनवरी माह में देश के अन्य हिस्सों में अन्य आयु वर्गों की राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता होगी।
सभी खिलाड़ियों के चयन पर आगरा तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. हरिसिंह, रीनेश मित्तल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील चंद जोशी, उप क्रीड़ा अधिकारी राममिलन और अरविंद यादव सचिन दत्त जोशी, शैलेंद्र सोनी जितेंद्र जैन, परमजीत सिंह, राहुल सक्सेना आदि ने बधाई दी है।

0 Comments