टीम की जीत में तजिंदर, सतीश
और उत्कर्ष का शानदार प्रदर्शन
टॉस आगरा की टीम के कप्तान तजिंदर सिंह ढिल्लन ने जीता और यूपी पुलिस को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। यूपी पुलिस की टीम ने निर्धारित ओवरों में 122 रन बनाए। आगरा की ओर से सतीश ठाकुर ने चार, विजय पचौरी और शेखर सिरोही ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में डीसीएए की टीम ने 3 विकेट खोकर 123 रन का विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से कप्तान तजिंदर सिंह ने 14 गेंदों में 43 रन की बेहतरीन पारी खेली। उत्कर्ष ने 9 गेंद पर 30 रन बनाए। मयंक तिवारी ने भी 30 रन का योगदान दिया।
सतीश ठाकुर को बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।

0 Comments