बैडमिंटन के जूनियर वर्ग में ब्लास्टर्स और वारियर्स तथा सीनियर में समैशर्स की जीत

मां गायत्री बैडमिन्टन प्रीमियर

लीग-4 में जोरदार मैच जारी 

 

 बैडमिंटन लीग के शुभारंभ के मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि बीना लवानिया, विशिष्ट अतिथि विनोद सीतलानी तथा अन्य लोग खिलाड़ियों के साथ। ( फोटो न्यूज़ स्ट्रोक )


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। मां गायत्री बैडमिंटन एकेडमी, वायु विहार में मां गायत्री बैडमिंटन प्रीमियर लीग, सीजन-4  का आज रविवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन जूनियर वर्ग में ब्लास्टर और वॉरियर्स तथा सीनियर वर्ग में समैशर्स ने अपने-अपने मैच जीते।
लीग का शुभारंभ भाजपा की नेता एवं समाजसेवी बीना लवानिया और विशिष्ट अतिथि जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विनोद सीतलानी ने किया। जूनियर वर्ग की पहली टाई में एमएलटीसी ब्लास्टर्स के ब्योमेश, दिव्यांशी, हिमांशु, आशीष एवं सैन्ट्रोनिक्स मास्टर्स की जया और आशी ने अपने अपने मैच जीते। जूनियर की इस पहली टाई में एमएलटीसी ब्लास्टर्स के कुल 14 अंक और सैन्ट्रोनिक्स मास्टर्स के सात अंक बने।
जूनियर की दूसरी टाई में आरएस वॉरियर्स और स्मार्टकीड़ा मॉन्स्टर्स के बीच मुकाबला हुआ। आरएस वॉरियर्स के कनिष्क, कार्तिक, अंकुर, तेजस्व, वंदना एवं स्मार्टकीड़ा मॉन्स्टर्स के अश्विन और राधिका ने अपने अपने मैच जीते। इस टाई में आरएस वारियर्स को 14 अंक और स्मार्टकीड़ा मॉन्स्टर्स को सात अंक मिले।
जूनियर की तीसरी टाई में सीएस स्मैशर्स और एमएलटीसी ब्लास्टर्स के मैच हुए। इसमें सीएस स्मैशर्स के रिया, राघव, परितोष और एमएलटीसी ब्लास्टर्स के डेविड दास, दिव्यांशी ब्योमेश और लावन्या ने अपने अपने मैच जीते। इस टाई में सीएस स्मैशर्स को कुल 10 और एलटीसी ब्लास्टर्स को 11 अंक मिले।
सीनियर वर्ग के मैच में पहली टाई स्मार्टकीड़ा मॉन्स्टर्स और सीएस स्मैशर्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें ओपन डबल्स फर्स्ट में सीएस स्मैशर्स के गजेंद्र और सीएस चौहान की जोड़ी ने स्मार्टकीड़ा मॉन्स्टर्स के विपिन व कृष्णकांत की जोड़ी को 15-11, 06-15, 15-11 से हराया। दूसरी टाई लकी डबल्स में भी सीएस स्मैशर्स के सुमित व यश की जोड़ी ने स्मार्टकीड़ा मॉन्स्टर्स के अक्षत व मनीष मौर्या की जोड़ी को 07-15, 15-09, 15-09 से पराजित किया। तीसरे मैच सिंगल्स में स्मार्टकीड़ा मॉन्स्टर्स के पंकज ने सीएस स्मैशर्स के शुभम को बोनस अंक लेते हुए 15-05, 15-07, 15-05 से हराया एवं महत्वपूर्ण चार अंक अपनी टीम के लिए हासिल किए।
चौथे मैच, 50 प्लस आयु वर्ग में सीएस स्मैशर्स के तुषार व गजेंद्र की जोड़ी ने स्मार्टकीड़ा मॉन्स्टर्स के विपिन व निर्दोष की जोड़ी को 15-07, 15-07, 12-15 से हरा कर बोनस अंक के साथ मैच जीत लिया। यहां दोनों टीमों के अंक 7-7 से बराबर हो गए थे लेकिन पांचवें निर्णायक मैच ओपन डबल्स सेकंड में सीएस स्मैशर्स के अजय व सुमित की जोड़ी ने बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में स्मार्टकीड़ा मॉन्स्टर्स के अक्षत व एमपी भल्ला की जोड़ी को 15-14, 15-11, 15-14 से हरा कर सी एस स्मैशर्स के 10 अंक कर दिए। इस तरह यह टाई सीएस स्मैशर्स ने स्मार्टकीड़ा मॉन्स्टर्स को 10-07 के अंक से हराकर जीत ली।
निर्णायक मंडल में चीफ रेफरी एमपी भल्ला, संतोष तिवारी, निखिल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर एकेडमी के संस्थापक बृज बल्लभ सारस्वत, भारत सारस्वत, राजेश शर्मा, दीपक बिंद्रा, मुकेश शर्मा, सत्येंद्र त्यागी इत्यादि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments