यह पानी नहीं अमृत है

-केंगेन पानी ब्लड प्रेशर, शुगर और एसिडिटी से हमें बचाता है

 लोगों को जानकारी देते विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार भटनागर और डॉ. विवेक भटनागर।



 न्यूज़ स्ट्रोक 
आगरा। यूं तो पानी खुद में एक अमृत है। कहते हैं ना कि जल ही जीवन है लेकिन कौन सा पानी जीवन है? क्या हम जो पानी पी रहे हैं, वह हमें गंभीर बीमारी से बचा सकता है? बिल्कुल नहीं। हम दो गिलास पानी एक साथ पी लें तो पेट दर्द होने लगता है। लेकिन इस सब का एक हल है। जापान की एक मशहूर  कंपनी का Kangen वाटर। यह भारत में बहुत प्रचलित हो रहा है।
विश्व और भारत के मशहूर नेता, अभिनेता, टॉप एथलीट इसका उपयोग करते हैं। इसके पानी से तमाम गंभीर बीमारियां दूर होती हैं। एसिडिटी, ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी बीमारियां दूर होती हैं वही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। कंपनी की मशीन मेडिकल सर्टिफाइड है। इसके साथ ही  ISO 13485 प्रमाण पत्र भी मिला हुआ है।
इस पानी को लेकर रिंग रोड स्थित कलकत्ता वालों की बगीची पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गवर्नमेंट सर्टिफाइड योगा विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार भटनागर और कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. विवेक भटनागर ने लोगों को इस पानी की खासियत और वर्तमान में पी रहे हैं उसके स्तर के बारे में बताया।
लोग अपने घर से पानी लेकर आए थे। इसमें आरओ का पानी, वाटर वर्क्स से सप्लाई हो रहा गंगाजल, समर का पानी आदि शामिल थे। इनके पानी की जांच की गई।


डॉ. विवेक भटनागर ने लोगों को बताया कि Kangen कंपनी पहले इस पानी को अस्पतालों को मुहैया कराती थी या फिर बड़े लोग ही इस तक पहुंच रखते थे लेकिन अब यह जन सामान्य के लिए मुहैया है। उन्होंने बताया कि मनुष्य का शरीर अपने नियमित दिनचर्या के अनुसार अपने भोजन के द्वारा ORP (ऑक्सीडेशन रिडक्शन पोटेंशियल) ग्रहण करता हैं। ये OPR हमें शरीर में जल्दी से नए टिश्यू का निर्माण करती है। आसान शब्दों में कहा जाये तो यह मनुष्य की बूढ़ा होने की प्रक्रिया को धीरे करती है। इससे आदमी अधिक उम्र में भी जवान दिखता हैं. सामान्य भोजन और जूस में -100 ORP होते हैं परन्तु केंजेन वाटर में -400 ORP होते हैं।
Kangen पानी एल्कलाइन होता हैं जो हमारे शरीर में एसिडिटी के स्तर को नियंत्रित करता हैं. जो हमारे पाचन क्रिया को बेहतर बनाता हैं और जो शरीर में कैंसर, कोलेस्ट्रॉल आदि गंभीर बीमारियों के होने की सम्भावना को बहुत ही कम कर देता हैं।
केंगेन मशीन से 2.5 पीएच से लेकर 6.0, 7.0, 8.5, 9.0, 9.5 और 11. 5 पीएच तक का पानी उपलब्ध होता है।
डॉ. राजकुमार भटनागर ने बताया कि इस मशीन के द्वारा प्राप्त पानी में एंटी ओक्सिडेंट, एल्कलाइन और माइक्रो क्लस्टर्स का गुण होता हैं। Kangen water डायबिटीज को भी नियंत्रित करता है। यह एक शोध के द्वारा पता लगाया गया है कि kangen वाटर डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए काफी हेल्पफुल रहता है। साथ ही है ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करके रखता हैं।
इस पानी में क्योंकि एल्काइन मौजूद होता है एल्काइन हमारे शरीर की पाचन क्रिया को नियंत्रित करता है साथ ही यह बीपी जैसी गंभीर बीमारी से भी हमें सुरक्षित करके रखता हैं।

लोगों ने बताये अपने अनुभव 
कार्यक्रम में मौजूद राजीव खंडेलवाल ने बताया कि उनकी पत्नी सीमा खंडेलवाल की उम्र 63 साल है। उन्हें नींद ना आने की बीमारी थी। 7 साल से नींद की दवा ले रही थी। काफी परेशान थी। छह-सात महीने से Kangen कंपनी का 11.5 पीएच का पानी पी रही हैं। इससे अब नींद की बीमारी दूर हो गई और कोई दवा भी नहीं ले रहीं।

इंजीनियर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनको एसिडिटी, ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी है। जून 2020 में कंपनी की मशीन लगवाई। 45 दिन पानी पीने के बाद एसिडिटी खत्म हो गई। ब्लड प्रेशर अब नॉर्मल रहता है। इंसुलिन लेना बंद हो गया है। अन्य दवाएं भी कम हो रही है।
केंगेन कंपनी की जो मशीन है उनकी कीमत दो लाख,20 हजार रुपये से चार लाख तक है। कार्यक्रम में राजीव खंडेलवाल, अनिल शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, डॉ. अनुज गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments