बैडमिंटन में श्री राम सेंटेनियल के सुमित चाहर को डबल खिताब

👉श्री राम सेंटेनियल स्कूल में खेला गया इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट 

 बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अपने पुरस्कारों के साथ। पीछे हैं डॉ. सुबोध गुप्ता, सत्यवती गुप्ता, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल एवं अन्य।


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। दयालबाग स्थित श्री राम सेंटेनियल स्कूल में खेली गई तृतीय  स्वर्गीय श्यामलाल और रामश्री देवी मेमोरियल इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता का शनिवार 18 दिसंबर को समापन हो गया। प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल का दबदबा कायम रहा। स्कूल के छात्र सुमित चाहर ने अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीते।
अंडर-9 आयु वर्ग में राघव सोलंकी ने विवान को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। अंडर-11 में शुभम सोलंकी अंकुर प्रताप को 11-07 से पराजित कर चैंपियन बने। अंडर-13 बालक वर्ग में श्री राम सेंटेनियल स्कूल के सुमित चाहर ने शशांक को 21-15, 21-17 से हराकर खिताब जीता। अंडर-15 आयु वर्ग में भी सुमित चाहर ने बाजी मारी और फाइनल मुकाबले में शुभांश को 21-9, 21-17 से पराजित किया।
अंडर-15 युगल बालक वर्ग में सेंट पीटर्स के शुभांश व  धैर्य ने कुस्मित और ईशान खनूजा को 19-21 21-18 21-17 के सेट से हराया। ओपन डबल में प्रणव और आदित्य व्यास की जोड़ी ने अमन भदौरिया एवं अगम की जोड़ी को 21-12  21-15 से हराया।
प्रतियोगिता का समापन पर विजेताओं को पुरस्कार स्कूल के निदेशक डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता, चेयरपर्सन सत्यवती गुप्ता और जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राहुल पालीवाल, अध्यक्ष विनोद सीतलानी, स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. संजीव एम लायल ने वितरित किए।
प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका एमपी भल्ला,  प्रणव, निखिल एवं  आगम ने निभाई। प्रतियोगिता के संचालन में बैडमिंटन  प्रशिक्षक अमन भदौरिया, सुभाष नंदा, नेहा गुप्ता, रघुनाथ यादव आदि की भी अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments