| आगरा में अलाव जलाकर सर्दी और देश के हालातों पर चर्चा करते लोग। ( फोटो न्यूज़ स्ट्रोक ) |
👉उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी के बाद उत्तर प्रदेश में ठंड का असर
👉नोएडा, आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, कानपुर का तापमान गिरा
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा/लखनऊ। देश के कई राज्यों में शीत लहर की शुरुआत हो गई है। उत्तर प्रदेश में भी इसका असर देखा जा रहा है। प्रदेश में भले ही शीतलहर ने दस्तक नहीं दी है लेकिन कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
सबसे ज्यादा ठंड का असर उत्तराखंड से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों पर पड़ रहा है। यहां के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां पर सबसे ठंडा मुजफ्फरनगर है। मुजफ्फरनगर का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लखनऊ में आज सुबह अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आगरा में आज रविवार सुबह अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री था।
यूपी के अगर अन्य हिस्सों की बात करें तो वाराणसी में आज अधिकतम तापमान 23 और मिनिमम तापमान 19 रहा। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 24 और मिनिमम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा भी पूरी तरह छा जाएगा और इसके साथ-साथ ठंड में काफी बढ़ोतरी हो जाएगी।
कुल मिलाकर उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो दिन तक बना रहेगा।
आने वाले एक सप्ताह में आगरा का तापमान न्यूनतम आठ डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री तक रह सकता है। अभी शहर में कहीं भी अलाव नहीं दिख रहे। हालांकि लोग अपने अपने स्तर पर जगह-जगह आग पर हाथ तापते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की वजह से मध्य प्रदेश, राजस्थान में ठंडी हवाएं चल रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

0 Comments