फोर्ट स्ट्राइकर टीम ने मोरिस
को 25 हजार रुपये में खरीदा
| खिलाड़ियों की बोली लगाई जाने के दौरान मौजूद विभिन्न टीमों के प्रतिनिधि। ( फोटो न्यूज़ स्ट्रोक ) |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल की गोयंका फुटबॉल लीग बोदला-बिचपुरी स्थित स्कूल की मुख्य शाखा पर नए साल में एक जनवरी से खेली आएगी। इस लीग के लिए खिलाड़ियों की वर्चुअल और रियल मनी के माध्यम से बोली लगाई गई। इसमें दक्षिण अफ्रीका के मोरिस सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बिके।
मोरिस को 25 हज़ार रुपये में फोर्ट स्ट्राइकर ने खरीदा। लीग में शहर के खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ी भी भाग लेंगे। खिलाड़ियों का बेस प्राइस पांच हजार रुपये था। सबसे महंगे बिकने वाले मोरिस केंद्रीय हिंदी संस्थान के छात्र हैं। मोरिस ने अपनी कीमत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह आगरा में एक नया अनुभव होगा। यह अच्छी शुरुआत है।
जीडी गोयनका फुटबॉल लीग के मैच 1 जनवरी 2022 से प्रत्येक शनिवार को खेले जाएंगे। लीग दो माह तक चलेगी। इस फुटबॉल टूर्नामेंट में चार टीमें भाग ले रही हैं। एसजी वॉरियर, बीएम टाइगर, केपीएस फाइटर और फोर्ट स्ट्राइकर हैं।
टीमों के खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
| मोरिस |
एसजी वारियर : संदीप सिंह यादव, मोहित कुमार, मनोहर सिंह, मोहम्मद शाह नवाज़, सिद्धार्थ पाल, देव सारस्वत, पृथ्वीराज, आदित्य प्रताप द्वितीय, अरिजीत राज, आदित्य लवानिया, देवेश पचौरी और आदित्य सेठ।
वीएम टाइगर: पीयूष सिंह, हर्ष अग्निहोत्री, वंश तिवारी, सुमित सिसोदिया, हरप्रीत सिंह, प्रखर माहेश्वरी, केशव देव, अनंत, डेविस पालीवाल, ईशान माहेश्वरी, दीपक परिहार और सूर्यांश।
केपीएस फाइटर : संजीव गौतम, आयुष राठौर, आदित्य प्रताप प्रथम, मयंक शर्मा, उत्कर्ष डेंबला, आर्यन शर्मा, आदर्श कटारा, शिवम कुमार, आकाश वशिष्ठ, अरुण प्रताप सिंह, करण यादव और ध्रुव सिंह।
खिलाड़ियों की बोली लगाई जाने के दौरान अनुपम तिवारी, संदीप कुमार यादव, मनोज गांधी, टीकाराम थापा और प्रमोद भण्डारी उपस्थित रहे।

0 Comments