आगरा के दो खिलाड़ी यूपी की बालक और बालिका बास्केटबॉल टीम में, टीम कोच भी आगरा से

 


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। हाल ही में 10 से 14 दिसंबर तक गाजियाबाद में खेली गई जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने पर आगरा की टीम से दो खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश टीम में किया गया है।
जिला बास्केटबॉल संघ आगरा के सचिव डॉ. हरि सिंह ने बताया कि बालक वर्ग से राजकुमार और बालिका वर्ग से संजू को प्रदेश की टीम में शामिल किया गया है। वहीं पुलिस विभाग में कार्यरत आगरा के श्यामवीर सिंह को टीम का कोच बनाया गया है।
 राजकुमार आर्मी स्कूल में और संजू कैंट इंटर कॉलेज में अध्ययनरत हैं। यह दोनों खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से 27 दिसंबर से उड़ीसा के कटक में आयोजित नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों के चयन पर संघ के संयुक्त सचिव रीनेश मित्तल, वरिष्ठ खिलाड़ी सचिन जोशी, जितेंद्र जैन, शैलेंद्र सोनी, परमजीत सिंह, राहुल सक्सेना, प्रतिभा जैन, माइकल जोसेफ, हरेंद्र प्रताप शर्मा हैप्पी, दीपक कुमार, कुलदीप सिंह, राजवीर सिंह, आशीष  वर्मा, नमनदीप सिंह, गगन मदान, सुधीर हुड्डा, अभिषेक, अयंत राणा, उमेश साहू ने बधाई दी।

आगरा सीनियर बॉस्केटबॉल टीम का
चयन, नमन सिंह और रितु बने कप्तान 



 नमन सिंह 
आगरा। आगरा की सीनियर बास्केटबॉल टीमों  का चयन कर लिया गया है। पुरुष 
टीम का कप्तान नमन सिंह को बनाया गया है जबकि ऋतु सोनकर महिला टीम  की कप्तान होंगी।
जिला बास्केटबॉल संघ आगरा के सचिव डॉ. हरि सिंह यादव ने बताया कि चयनित टीम 60वीं सीनियर स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी।
 दोनों टीमें इस प्रकार हैं 
पुरुष वर्ग : नमन सिंह कप्तान, अमरेश घोष, हरीश, हिमांशु, कपिल, आकाश, निखिल, मोहित, अयंत,आशीष, आर्यन, सचिन। आशीष वर्मा कोच, अभिषेक शर्मा मैनेजर, सहायक कोच परमजीत सिंह।
महिला टीम : ऋतु सोनकर कप्तान, प्रेरणा, वैशाली, शेरील, सुहानी, अंजलि, योगिता, ख़ुशी, श्रुति, हिमांशी, सलोनी, कनक। टीम कोच सचिन दत्त जोशी, मैनेजर मनीष वर्मा और हरेंद्र शर्मा सहायक कोच हैं।

Post a Comment

0 Comments