विद्या शंकर शर्मा मेमोरियल
प्रथम अंडर-19 विंटर कप
टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। नए साल में साल का पहला इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट स्टार नेक्स्ट क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर 2 जनवरी 2022 से खेला जाएगा। स्वर्गीय विद्या शंकर शर्मा मेमोरियल प्रथम अंडर-19 विंटर कप के सभी मैच 20-20 ओवर के होंगे। यानी सर्दी में क्रिकेट की गर्मी चरम पर दिखेगी और युवा क्रिकेटर एक अच्छे टूर्नामेंट में अपने टैलेंट का प्रदर्शन करते दिखेंगे।
आयोजन सचिव और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव तपेश शर्मा ने बताया कि यह टूर्नामेंट शहर के सर्वश्रेष्ठ शिक्षाविदों में से एक स्व. श्री विद्या शंकर शर्मा जी की स्मृति में आयोजित होने जा रहा है। सभी टीमों को लीग मैच खेलने का अवसर मिलेगा। मैच सफेद लेदर बॉल से खेले जाएंगे
शहर के सभी स्कूल इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। टूर्नामेंट का आयोजन श्रीमती बैजन्ती देवी शिक्षा परिवार द्वारा किया जायेगा। स्व. विद्या शंकर शर्मा बैजन्ती देवी शिक्षा परिवार के संस्थापक रहे। शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी वह जीवन में हमेशा अहमियत देते रहे। उनका मानना था कि शिक्षा और खेल का मिश्रण व्यक्ति को अनुशासित और सफलता के प्रति मेहनती बनाता है।
टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर है। टूर्नामेंट के संयोजक राम राजपूत और सुमित शर्मा हैं। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीमें मोबाइल नंबर 7060609094 तथा 8126888849 पर सम्पर्क कर सकती हैं।

2 Comments
All the best
ReplyDeleteथैंक्स
Delete