चंद्र प्रकाश सोनी भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश महामंत्री बने

न्यूज़ स्ट्रोक

 चंद्र प्रकाश सोनी 
आगरा
। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी चंद्र प्रकाश सोनी को एक नया और अहम दायित्व मिला है। भारतीय सिंधु सभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भजन क्षेत्रपाल ने उन्हें प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किया है।
चंद्र प्रकाश सोनी सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा के उपाध्यक्ष और सिविल पंचायत खंदारी आगरा के अध्यक्ष भी हैं। सिंधी समाज ही नहीं बल्कि अन्य सामाजिक कार्यों में भी श्री सोनी बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। चंद्र प्रकाश सोनी के प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त होने से भारतीय सिंधु सभा के सदस्यों में हर्ष की लहर है। प्रदेश नेतृत्व ने चंद्र प्रकाश सोनी की समाज में लगातार सक्रियता को देखते हुए इस अहम पद पर नियुक्त किया है।
सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष जीवत राम करीरा, महामंत्री गागन दास रामानी, घनश्याम दास देवनानी, सूर्य प्रकाश, मेघराज दियालानी, किशोर बुधरानी, सुशील नोतनानी, अमृत माखीजा, जगदीश डोडानी, अशोक पारवानी, राजकुमार गुरनानी, जय प्रकाश केशवानी, आदि लोगों ने चंद्र प्रकाश सोनी क़ो भारतीय सिंधु सभा में नया दायित्व मिलने पर बधाई दी।


Post a Comment

0 Comments