Image

वुशू में कांस्य पदक जीतने पर कशिश को किया सम्मानित

 

 पदक विजेता कशिश को सम्मानित करतीं विद्यालय की प्रधानाचार्य दुर्गेश शर्मा। ( फोटो न्यूज़ स्ट्रोक )।


 न्यूज़ स्ट्रोक

आगरा। बीते दिनों 21 से 24 नवंबर तक एकलव्य स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के दौरान वुशू में कांस्य पदक जीतने पर कुमारी कशिश को उनके स्कूल में सम्मानित किया गया।
एंग्लो बंगाली गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा कशिश ने वुशू में कांस्य पदक जीता था। स्कूल की प्रधानाचार्य दुर्गेश शर्मा ने कशिश की इस उपलब्धि पर उसको विद्यालय में सम्मानित किया और भविष्य में ज्यादा सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।  कशिश आगरा मार्शल आर्ट स्कूल की प्रशिक्षु खिलाड़ी हैं और देवजीत घोष से प्रशिक्षण लेती है।



Post a Comment

0 Comments