एमजीबीपीएल के तीसरे दिन
खेले गए संघर्षपूर्ण मुकाबले
| सैंट्रोनिक्स मास्टर्स (पीली टीशर्ट) और एमएलटीसी ब्लास्टर्स के खिलाड़ी (नीली टी शर्ट में )। |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। मां गायत्री बैडमिंटन एकेडेमी में चल रहे गायत्री बैडमिंटन लीग सीजन-4 में आज मंगलवार को हुए मुकाबलों में जूनियर वर्ग में सीएस स्मैशर्स, एमएलटीसी ब्लास्टर्स तथा सैंट्रोनिक्स मास्टर्स ने अपने मैच जीते। सीनियर में एमएलटीसी ब्लास्टर्स ने जीत दर्ज की।
जूनियर वर्ग में पहली टाई सीएस स्मैशर्स व स्मार्टकीड़ा मॉन्स्टर्स के बीच खेली गई। इसमें सीएस स्मैशर्स के कृतिका, राघव, हर्षल और परितोष ने अपने अपने मैच जीते। वहीं स्मार्टकीड़ा मॉन्स्टर्स के तरफ से राधिका और अश्विन ने अपने अपने मैच जीत के टीम के कुल अंक में अपना योगदान दिया। इस टाई में सीएस स्मैशर्स के 12 अंक और स्मार्टकीड़ा मॉन्स्टर्स के 6 अंक बने।
जूनियर वर्ग में ही आज की दूसरी टाई स्मार्टकीड़ा मॉन्स्टर्स और एमएलटीसी ब्लास्टर्स के बीच हुई। जिसमें स्मार्टकीड़ा मॉन्स्टर्स के राधिका, अनन्या, अश्विन ने अपने अपने मैच जीते। एमएलटीसी ब्लास्टर्स के लावन्या, हिमांशु वरयानी, डेविड दास, आशीष ने अपने अपने मैच जीते। इस टाई से एमएलटीसी ब्लास्टर्स ने 12 अंक और स्मार्टकीड़ा मॉन्स्टर्स ने 09 अंक अर्जित किये।
जूनियर वर्ग में ही आज की तीसरी टाई में सैंट्रोनिक्स मास्टर्स और आरएस वारियर्स आमने-सामने थीं। इसमें सैंट्रोनिक्स मास्टर्स की तरफ से जया, आशी, सुधांशु और उमंग ने जीत दर्ज की। आरएस वारियर्स की तरफ से वंदना और कार्तिक ने जीत दर्ज की। इस टाई में सैंट्रोनिक्स मास्टर्स ने 13 अंक और आर एस वारियर्स ने 08 अंक बनाये।
सीनियर वर्ग में आज केवल एक ही मुकाबला खेला गया, जिसमें सैन्ट्रोनिक्स मास्टर्स और एम एल टी सी ब्लास्टर्स आमने सामने थीं । टाई का पहला मैच पुरुष सिंगल्स में सैन्ट्रोनिक्स मास्टर्स के गुरुदयाल ने एमएलटीसी ब्लास्टर्स के अंकुर को 15-05, 15-12, 09-15 से हराया। दूसरे मैच ओपन डबल्स फर्स्ट में भी सैन्ट्रोनिक्स मास्टर्स के संतोष व शिशिर की जोड़ी ने एमएलटीसी ब्लास्टर्स के गुलाब व रितेश की जोड़ी को 11-15, 15-13, 15-14 से मात दी। तीसरे मैच 50+ डबल्स में भी सैन्ट्रोनिक्स मास्टर्स के संतोष व संदीप की जोड़ी ने एमएलटीसी ब्लास्टर्स के कार्तिकेय व रितेश की जोड़ी को 15-11, 15-14, 12-15 से हराया। चौथे मैच लकी डबल्स में एम एल टी सी ब्लास्टर्स के गुलाब व रोहित की जोड़ी ने सैन्ट्रोनिक्स मास्टर्स के शिशिर व राजन की जोड़ी को 15-11, 15-10, 14-15 से हरा दिया। यहां तक सैन्ट्रोनिक्स मास्टर्स के 08 व एमएलटीसी ब्लास्टर्स के 06 अंक थे। इसके बाद निर्णायक मैच ओपन डबल्स सेकंड में एमएलटीसी ब्लास्टर्स के मान सिंह व कार्तिकेय की जोड़ी ने कमाल का मैच दिखाते हुए सैन्ट्रोनिक्स मास्टर्स के रोहिताश व गुरुदयाल की जोड़ी को 15-12, 15-10, 15-11 से हरा कर अपना कुल स्कोर 9 अंक कर लिया जबकि सैन्ट्रोनिक्स मास्टर्स के 8 ही अंक रह गये। इस तरह से ये टाई एमएलटीसी ब्लास्टर्स ने जीत ली।

निर्णायक मंडल में चीफ रेफरी एम पी भल्ला, संतोष तिवारी, निखिल, अक्षत, सुमित, हिमांशु रहे। इस अवसर पर एकेडेमी के संस्थापक बृज बल्लभ सारस्वत, शिशिर अग्रवाल, सत्येंद्र त्यागी, अजय सारस्वत, सीएस कुलश्रेष्ठ, नंदी रावत, सन्नी, विवेक कुमार, मोहित, विपिन, निर्दोष, शुभम आदि मौजूद रहे।

0 Comments