ए टू जेड थीम पर मिल्टन पब्लिक स्कूल में हुआ क्रिसमस डे सेलिब्रेट



कार्यक्रम का केक काटकर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व खेल राज्य मंत्री रामसकल गुर्जर। साथ में चित्रा राज, डॉ. राहुल राज, डॉ. प्रीति राज। नीचे चित्र में कार्यक्रम में डांस करते स्कूल के बच्चे।


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। मिल्टन पब्लिक स्कूल अवधपुरी में क्रिसमस (ए टू जेड) मेले का आयोजन शुक्रवार को किया गया। मेले का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के पूर्व खेल राज्य मंत्री रामसकल गुर्जर और विद्यालय की निर्देशिका चित्रा राज ने किया। 
विद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड पर आयोजित इस मेले में बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। क्रिसमस ट्री बनाया। ए टू जेड  थीम पर बच्चों के पसंदीदा खान पान स्टॉल, गेम स्टॉल समेत कई अन्य स्टॉल लगाए गए।  डांस, सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित हुए। बच्चों ने सैंटा क्लॉज बन कर एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्टूडेंट्स ने टीचर्स और मौजूद अभिभावकों को प्रभावित किया।
इस अवसर पर एक लकी ड्रॉ कूपन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को निर्देशिका चित्रा राज, एमडी डॉ. राहुल राज और प्रिंसिपल डॉ. प्राची राज ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बच्चों को क्रिसमस के बारे में जानकारी दी।  
 प्रिंसिपल डॉ. प्राची राज ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार जताया और विद्यालय की उपलब्धियों को गिनाया।

Post a Comment

0 Comments