मां गायत्री बैडमिंटन प्रीमियर लीग में आरएस वॉरियर्स रहे विजेता

फाइनल मुकाबले में सीएस

स्मैशर्स टीम को दी शिकस्त 

 

 विजेता टीम के खिलाड़ी अपने पुरस्कारों के साथ। साथ हैं अतिथिगण। ( फोटो न्यूज़ स्ट्रोक )

न्यूज़ स्ट्रोक

आगरा। मां गायत्री बैडमिंटन एकेडेमी, वायू विहार, आगरा पर खेली गई मां गायत्री बैडमिंटन प्रीमियर लीग-4 का खिताब सीनियर वर्ग में आरएस वॉरियर्स की टीम ने जीत लिया है। जूनियर वर्ग में चैंपियन रही सीएस स्मैशर्स की टीम यहां उपविजेता रही। फाइनल मैच का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के पूर्व खेल राज्य मंत्री रामसकल गुर्जर ने किया।
पहला मैच ओपेन सिंगल्स में आरएस वॉरियर्स की ओर से से हिमांशु और सीएस स्मैशर्स की तरफ से शुभम के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि राम सकल गुर्जर ने टॉस करा कर मैच प्रारंभ कराया। इस मैच पर आरएस वॉरियर्स ने स्टार लगाया था, जिससे उनको एक अंक का फायदा या नुकसान होता लेकिन टीम के हिमांशु ने सीएस स्मैशर्स के शुभम को 15-11, 15-09, 15-13 से हराकर पूरे (3+1) 4 अंक ले ही लिए।
इसके बाद दूसरा मैच ओपेन डबल्स सेकंड खेला गया।इसमें सीएस स्मैशर्स के अजय व तुषार की जोड़ी ने आर एस वॉरियर्स के कनिष्क और निष्कर्ष की जोड़ी को 15-10, 15-14, 15-06 से हराकर अपनी टीम को 3 अंक दिलाने में कामयाब रहे। तीसरा मैच लकी डबल्स में आरएस वॉरियर्स के मोहित और निखिल की जोड़ी ने  सीएस स्मैशर्स के यश और गजेंद्र की जोड़ी को 15-14, 15-10, 15-10 से हराया और अपनी टीम का स्कोर 07 अंक कर दिया। चौथे मैच 50+ डबल्स में आरएस वॉरियर्स के समर्थ और निखिल की जोड़ी ने सी एस स्मैशर्स के सुमित और सी एस चौहान की जोड़ी को 15-04, 15-09, 15-04 से हरा कर 04 अंक ले लिया और फाइनल मैच जीत लिया। 
निर्णायक मंडल में चीफ रेफरी एम पी भल्ला, संतोष तिवारी, निखिल, अक्षत, सुमित, हिमांशु ने अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर एकेडेमी के संस्थापक बृज बल्लभ सारस्वत, डॉ. विजेंद्र शर्मा (पूर्व DIG), राजू चाहर (पूर्व पार्षद), शिशिर अग्रवाल, रितेश कोहली,  सत्येंद्र त्यागी, भारत सारस्वत, राजेश शर्मा, नवदीप पसरीचा, अजय सारस्वत, कृष्णकांत सोलंकी, सी एस कुलश्रेष्ठ,  मोहित, विपिन, निर्दोष, इत्यादि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments