| डांस प्रतियोगिता के विजेता बच्चे अपने पुरस्कारों के साथ। पीछे हैं फादर मनीष, भाग्यश्री राय तथा अन्य। |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। सेंट कॉनरेड इंटर कॉलेज के एक्टिविटी हॉल में कक्षा एक के बच्चों का सोलो डांस कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी नृत्य प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया।
डांस टीचर धीरज सिंह के अनुसार प्रोग्राम क़ा शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जोवकिम, उपप्रधानचार्य फादर ज्योति, फादर मनीष और डांस प्रतियोगिता की जज भाग्यश्री राय ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
हर एक बच्चा अपने आप में अनूठा था। सभी ने एक से बढ़कर एक डांस स्टेप कर जज को प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान देने में काफी माथापच्ची करने के लिए मजबूर कर दिया।
डांस प्रतियोगिता के अंत में प्रिंसी कुशवाह को प्रथम, हितासी को द्वितीय और आन्या सिंघल को तृतीय स्थान पर घोषित किया गया। सांत्वना पुरुस्कार अर्शी गौतम, शानवी गोयल, और अमायरा ठुकराल को मिला। विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

0 Comments