हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना को अधिवक्ताओं संग आए व्यापारी

दीवानी न्यायालय परिसर आगरा में अधिवक्ताओं संग मौजूद 
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल आगरा के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल महामंत्री ब्रजेश पंडित एवं अन्य प्रतिनिधि।

.

दीवानी न्यायालय परिसर पहुंच

 वी वांट हाईकोर्ट के नारे लगाए


💪व्यापारी करेंगे नुक्कड़ सभाएं, बाजार बंदी को भी तैयार 

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना के लिए संघर्ष कर रहे अधिवक्ताओं के साथ अब कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे व्यापारी। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने दीवानी न्यायालय पहुंचकर हाईकोर्ट की खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति को अपना पूरा समर्थन दिया। इसके साथ ही तख्तियां लेकर वी वांट हाईकोर्ट के नारे लगाकर आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की।
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष हरेश अग्रवाल और महासचिव ब्रजेश पंडित के साथ अधिवक्ताओं से मुलाकात की। व्यापारी नेताओं ने कहा कि आगरा में हाईकोर्ट बैंच की मांग आगरा ही नहीं, पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनमानस की मांग है। इससे आम जनता तक को सस्ता और शीघ्र न्याय सुलभ होगा।
फेडरेशन के महामंत्री ब्रजेश पंडित ने कहा कि शीघ्र विभिन्न बाजारों में बैठक कर खंडपीठ आंदोलन को जन आंदोलन बनाया जाएगा। ब्रजेश पंडित ने कहा कि अधिवक्ता इसकी लंबे समय से पुरजोर मांग कर रहे हैं। अब व्यापार भी इससे जुड़ेंगे और संघर्ष समिति के बैनर तले नुक्कड़ सभाओं से लेकर आगरा बंद करने और अन्य तरीकों से संघर्ष को तेज किया जाएगा।
उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के सचिव हेमंत भारद्वाज व वीरेंद्र फौजदार ने कहां कि संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल आगरा व अलीगढ़ मंडल के जिलों में संपर्क कर रहे हैं। सभी जिलों की तहसीलों में भी बारी-बारी से पहुंच कर संपर्क स्थापित किया जा रहा है। सभी जगह से भरपूर समर्थन मिल रहा है। अब व्यापारिक सामाजिक संगठन स्वत: ही आंदोलन से जुड़ने के लिए तत्पर हैं। इससे आंदोलन को गति मिलेगी।
प्रतिनिधिमंडल में रविंद्र अग्रवाल, शिशिर भगत, मंगल सिंह धाकड़, रवि चौधरी, धर्मवीर कौशिक, विजय बघेल, मनोज कुमार, योगेश कुलश्रेष्ठ, रूपेश कुमार, पूरन चंद वर्मा, विकास मोहन बंसल, आर के सोनी, नर्गिस शामिल रहे। इनका स्वागत संघर्ष समिति के संयोजक मंडल के प्रमोद शर्मा, दुर्ग विजय सिंह भैया, नरेश शर्मा, अशोक भारद्वाज, आगरा बार सचिव राम प्रकाश शर्मा, कार्यवाहक संयोजक चौधरी अजय सिंह, अनिल तिवारी, राजीव कुलश्रेष्ठ, सत्य प्रकाश सिंह सचिव वीरेंद्र फौजदार, हेमंत भारद्वाज, मीडिया प्रभारी अनूप शर्मा, अधर कुमार शर्मा, हरिओम शर्मा, हरजीत कोहली, रवि गुप्ता, रामेंद्र पचौरी और अनूप सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र रावत का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता बनवारी लाल अग्रवाल, प्रताप स्वामी मेहरा, विजय शर्मा, अविनाश शर्मा व फेडरेशन के हरेश अग्रवाल और ब्रजेश पंडित ने संयुक्त रूप से की। संचालन हेमंत भारद्वाज और वीरेंद्र फौजदार ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक कुमार जैन, सुभाष बाबू जैन, रवि गुप्ता, रूपेश भारद्वाज, राजभान यादव, नेहा गुप्ता, मोहन कुमार अग्रवाल, गिर्राज रावत, नरोत्तम सिंह, सौरभ श्रीवास्तव और रामेंद्र पचौरी, समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments