तिब्बत की आजादी तक भारत
का संघर्ष जारी रहेगा- सौरभ
| भारत तिब्बत संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ सारस्वत का आगरा आगमन पर स्वागत करते संघ के सदस्यगण। |
| सोनी त्रिपाठी के ब्रज प्रांत महामंत्री बनाए जाने पर स्वागत करतीं संगठन की महिला सदस्य। |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। शहर की प्रमुख और चर्चित समाजसेवी सोनी त्रिपाठी अब भारत तिब्बत संघ की ब्रज प्रांत महामंत्री बनाई गई हैं। संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ सारस्वत ने आज बुधवार को अपने आगरा आगमन पर इसकी घोषणा की।
भारत तिब्बत संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ सारस्वत प्रथम बार आगरा पहुंचे। उनका एग्जीक्यूटिव कमेटी द्वारा सादे एवं संक्षिप्त समारोह में स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ सारस्वत ने वर्तमान मंत्री सोनी त्रिपाठी को पदोन्नत कर बृज प्रांत की महामंत्री घोषित किया। सोनी की इस पदोन्नति पर उनका जोरदार तालियों के साथ तथा फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रज प्रांत अध्यक्ष अतुल कुलश्रेष्ठ ने की। सोनी त्रिपाठी ने भारत तिब्बत संघ के उद्देश्य एवं कार्य योजना पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि सौरभ सारस्वत ने देश भर में चल रही भारत तिब्बत संघ के कार्यकलापों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तिब्बत भारत और चीन के बीच में एक रक्षा दीवार की तरह है। इसकी रक्षा करना हम सभी भारतीयों का कर्तव्य है। इस पर चीन की मनमानी के कारण हिंदुओं के लिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा अत्यंत जटिल हो गई है और कानूनी प्रक्रिया के पचड़े में फंस गई है। इस तीर्थ की मुक्ति के लिए भारत तिब्बत संघ तिब्बत की आजादी तक संघर्ष करता रहेगा।
इस अवसर पर जितेंद्र गुप्ता, अनिल पचौरी, दिव्या, शुभम अग्रवाल, नीलम चतुर्वेदी, बृजेश पंडित, कान्हा गोस्वामी, अरुण गौतम, शीला बहल, दिव्या पांडे, रीता शाह, पूनम, राजेश पंडित, नम्रता मिश्रा, उदय राज चौहान, प्रशांत पूनिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्रज प्रांत महामंत्री सोनी त्रिपाठी ने सभी का आभार जताया।

0 Comments