आगरा के टेनिस खिलाड़ी हनु वर्मा का उलटफेर, क्वार्टर फाइनल में

नेशनल रैंकिंग टेनिस द्वितीय

टूर्नामेंट के मैच आगरा में जारी 

बाएं से आगरा के हनु वर्मा और दिल्ली के वर्णित अरोड़ा।


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। आगरा लॉन टेनिस सेन्टर, सिकंदरपुर दयालबाग में चल रही ऑल इंडिया मेंस नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप द्वितीय  के तीसरे दिन आज प्री. क्वार्टर फाइनल मैच खेले गये। प्रमुख खिलाड़ियों ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली।
एक लाख पुरस्कार राशि वाली इस प्रतियोगिता में आगरा के टेनिस खिलाड़ी हनु वर्मा ने बड़ा उलटफेर करते हुए पांचवी वरीयता प्राप्त दिल्ली के हेमंत कुमार को 6-2, 6-4, हरा कर लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। इसके अलावा दिल्ली के सार्थक सुदेन मध्यप्रदेश के उत्कर्ष तिवारी को 7-6, 6-1 से हराकर अंतिम आठ में पहुंचे । प्री. क्वार्टर फाइनल के अन्य मुकाबलों में तमिलनाडु के ऋषि कृष्णा ने तमिलनाडु के निशीथ नवीन को 6-4, 6-0 से हराया। दिल्ली के वर्णित अरोड़ा ने अनुज मान को 6-2, 6-3 से शिकस्त दी। तमिलनाडु के गुहान राजन ने गुलबीर सिंह को 6-0, 6-2 और मयंक यादव ने सौरभ सिंह को 6-2, 6-0 पराजित किया। तमिलनाडु के तरुण कारा ने मध्यप्रदेश के तनिक गुप्ता को  6-2, 7-5 हराकर और गुजरात के ध्रुव हिरप्पा ने ग़ाज़ियाबाद के तुषार शर्मा को 6-1, 6-3 हराकर अपने-अपने मुकाबले जीते।
मैचों के दौरान आगरा लॉन टेनिस एसोसिएशन अध्यक्ष कर्नल उमेश वर्मा, मुख्य रेफरी संजय शर्मा, संजय कालरा, डॉ. नीरज बसंतानी, रोचक मुंडेजा, नकुल श्रीवास्तव, अजय आदि उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments