सपा नेता और उनके करीबियों
पर इनकम टैक्स की छापेमारी
सपा डरने वाली नहीं, भाजपा को हार का डर सता रहा अब - अखिलेश यादव
न्यूज़ स्ट्रोक
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेताओं और करीबियों के घर और दफ्तर पर आयकर विभाग के छापेमारी पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को हार सतायेगी तो दिल्ली से बड़े-बड़े नेता आएंगे। अभी इनकम टैक्स विभाग आया है फिर ईडी और सीबीआई आएगी। अब इनकम टैक्स विभाग भी उत्तरप्रदेश में चुनाव लड़ने आ गया। भाजपा के पास कोई नया रास्ता नहीं है।
गौरतलब है कि लखनऊ के जैनेंद्र यादव, मैनपुरी के मनोज यादव और समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजीव राय के घर मऊ में आज सुबह सुबह इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा। बताया जा रहा है कि आयकर अधिकारी पूरे काफिला लेकर रेड करने पहुंचे हैं। जैनेन्द्र यादव उर्फ नीटू अखिलेश यादव के ओएसडी (OSD) हैं।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा का हार का डर जितना बढ़ता जायेगा, विपक्षियों पर छापों का दौर भी उतना बढ़ता जाएगा। फिर भी सपा का रथ व हर कार्यक्रम बदस्तूर चलता जाएगा। अब तो जनता पूरी तरह भाजपा के ख़िलाफ़ विपक्ष के साथ खड़ी है, अब क्या बाइस के लिए भाजपा सरकार उप्र की बाइस करोड़ जनता के यहां छापे डालेगी।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने सपा प्रवक्ता राजीव राय के यहां की गई छापेमारी पर कहा कि चुनाव को देखते हुए सब किया जा रहा है। इनकम टैक्स रिटर्न निकालने के समय क्यों नहीं देखा गया। पार्टी और नेता इससे डरने वाले नहीं है।भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है। कांग्रेस का पुराना इतिहास उठा कर देखिए, जब भी डराना होता था तो इन्हीं संस्थाओं का इस्तेलमाल कर डराया जाता था।अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी कह रही थी हम रामराज्य लाएंगे। लेकिन जो समाजवाद का रास्ता है, वही रामराज्य लाएगा।
इससे पूर्व धड़ाधड़ छापे की कार्रवाई के तहत शनिवार की सुबह मऊ में टीम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के घर पहुंची। टीम अंदर छानबीन कर रही थी तो बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। हंगामे को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। बता दें कि छापे की कार्रवाई के दौरान सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है।
इसके पहले उन्होंने रायबरेली में विजय रथ यात्रा में जनता को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि 24 घंटे काम करने वाले बाबा को पता ही नहीं कि किसान को खाद कब चाहिए। उन्होंने बिजली, खाद और बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं की समस्याओं का समाधान करने का दावा करते हुए पूछा कि योगी सरकार चाहिए कि योग्य सरकार।
रायबरेली में मिल रहे जनसमर्थन को लेकर सपा मुखिया ने कहा कि रायबरेली का ये जन सैलाब कह रहा अब होगा ‘बदलाव’। रायबरेली में ‘समाजवादी विजय यात्रा’ के दूसरे दिन भी उमड़ा जनमानस और उसका संकल्पित अपार समर्थन बता रहा है कि वो बाइस में रायबरेली की सभी सीटें सपा को जिताएगा और भाजपा का सफ़ाया करेगा।

0 Comments