न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में खेली जा रही 68वीं स्टेग यूपी स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दिन अंडर-13 बालक वर्ग में मुरादाबाद के विख्यात कत्याल, सब जूनियर गर्ल्स में गाजियाबाद की सुहानी महाजन, सब जूनियर बॉयज में गाजियाबाद के रौनक सिंह विजेता रहे।
कैडेट बॉयज ( अंडर-13) बालक वर्ग के फाइनल में मुरादाबाद के विख्यात कत्याल ने मुरादाबाद के ही मोहम्मद हसन को 11-9, 10-12, 11-4, 11-8 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल में मोहम्मद हसन ने लखनऊ के वीर कुमार को 11-9, 11-7, 11-8 से हराकर और विख्यात कत्याल ने गाजियाबाद के आरव राठी को 11-4, 11-9, 10-12, 11-7 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी।
सब जूनियर गर्ल्स ( अंडर-15) में गाजियाबाद की सुहानी महाजन ने गाजियाबाद की ही दिशा को 11-7, 11-5, 11-9 से शिकस्त देकर खिताब जीता। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल में सुहानी महाजन ने गाजियाबाद की अवनी त्रिपाठी को 3-11, 11-5, 11-6, 11-7 से हराकर और दिशा ने गाजियाबाद की अनिका गुप्ता को 14-12. 11-6, 11-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
सब जूनियर बॉयज ( अंडर-15) वर्ग के फाइनल में गाजियाबाद के रौनक सिंह ने प्रयागराज के वंश खरे को कड़े संघर्ष के बाद 7-11, 7-11, 11-4, 11-6, 11-7 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में वंश खरे ने गाजियाबाद के अरानिस बाना को 15-13. 11-8, 8-11, 11-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। दूसरे सेमीफाइनल में रौनक सिंह ने आगरा के मौलिक चतुर्वेदी को 7-11, 11-9, 11-5, 11-6. से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
मैचों के उपरांत सहायक कस्टम आयुक्त धर्मेंद्र नारायण ने सब जूनियर बॉयज और गर्ल्स के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। सामाजिक संस्था सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन और होटल क्लार्क्स शिराज के प्रबंधक अमूल्य कक्कड़ ने अंडर-11 और अंडर-13 के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील जोशी और जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन आगरा की सचिव डॉ. अलका शर्मा आदि मौजूद रहे।

0 Comments