श्री राम सेंटेनियल स्कूल की
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने
दिखाई अपनी अद्भुत प्रतिभा
| स्कूल की प्रदर्शनी में बनाए गए अपने मॉडल्स को प्रदर्शित करते बच्चे। |
विज्ञान प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स द्वारा बनाए गए मॉडल्स का अवलोकन करते स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोग, प्रिंसिपल एवं शिक्षिकाएं। |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। दयाल बाग स्थित श्री राम सेंटेनियल स्कूल में शनिवार को बच्चों में क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा चार एवं पांच के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दरअसल विज्ञान हमारे समाज की रीढ़ है। विज्ञान ने हमें बहुत कुछ दिया है। इसके कारण, आज स्कूलों में कम उम्र से ही विज्ञान पढ़ाया जाता है। विज्ञान के बिना आज के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
प्रदर्शनी का आयोजन विद्यालय के सभागार में किया गया। बड़ी संख्या में अभिभावकों और अन्य लोगों ने बच्चों द्वारा बनाए गए एक से बढ़कर एक मॉडल देखे और उनको सराहा। बच्चों ने अपनी प्रतिभा और क्रिएटिविटी से अपने सभी टीचर्स को भी प्रभावित किया।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता एवं श्रीमती सत्यवती ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव एम. लयाल , निदेशक शिक्षाविद डॉ. वंदना घोष , शिक्षा समन्वयक निधि जोशी एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने विज्ञान शिक्षिकाओं मिस. वी. सुधि एवं मिस. डी. शब्द प्रीती के मार्गदर्शन में कार्य किया। यह प्रदर्शनी ज्ञान की रोशनी थी। प्रदर्शनी में वेस्ट सोलर एनर्जी, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, ग्लोबल वार्मिंग आदि के स्टॉल शामिल थे। बच्चों ने शरीर के बारे में भी अलग-अलग जानकारियां दी। विद्यार्थियों ने चार्ट, मॉडल, पावर पॉइंट और वर्किंग मॉडल का उपयोग करते हुए अपनी-अपनी क्रिएटिविटी को प्रदर्शित किया।
विद्यालय के प्रिंसिपल ने बताया कि छात्रों की छिपी प्रतिभा को बाहर लाने के मुख्य उद्देश्य और विज्ञान प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

1 Comments
बहुत सुंदर पहल। बच्चों व शिक्षकों को हार्दिक बधाई।
ReplyDelete