मुलायम,अखिलेश, रामगोपाल,
डिंपल समेत 30 नेता शामिल
रामजी लाल सुमन |
न्यूज़ स्ट्रोक
लखनऊ, 23 जनवरी । उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने चुनाव आयोग को अपने स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी है। सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव की ओर से आयाेग को सौंपी गयी स्टार प्रचारकों की सूची में 30 नाम हैं। इनमें मुलायम सिंह, अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, राज्यसभा सदस्य जया बच्चन व पूर्व सांसद डिम्पल यादव शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सपा के राष्ट्रीय महासचिव आगरा के रामजी लाल सुमन भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।
इस बार राजेन्द्र चौधरी का नाम स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं किया गया है। सपा स्टार प्रचारकों में सबसे ऊपर पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम है। इसके बाद अखिलेश यादव और तीसरे नंबर पर पार्टी उपाध्यक्ष किरणमय नंदा का नाम दिया गया है। रामगाोपाल यादव का नाम चौथे स्थान पर है। इसके बाद सपा की राज्यसभा सांसद जया बच्चन हैं और छठे स्थान पर पूर्व सांसद एवं अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव हैं। रामजीलाल सुमन को भी टॉप टेन में शुमार किया गया है उनका नाम नौवें नंबर पर है। वहीं हाल ही में भाजपा छोड़कर साइिकल की सवारी करने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम 11 नंबर पर है।
इसके अलावा किसान नेता तेजिंदर सिंह विर्क, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, रमेश प्रजापति, पूर्व विधायक हरेन्द्र मलिक, राजपाल कश्यप, जावेद अली खान, राजीव राय, राम आसरे विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर, प्रदेश महासचिव श्याम लाल पाल व पूर्व मंत्री सुधीर पंवार शामिल हैं।
बाबा साहेब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाईलाल भारती, युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. फहद, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल भारती, पूर्व मंत्री किरनपाल कश्यप, सुधाकर कश्यप, बच्ची सैनी , हरिश्चन्द्र प्रजापति व विनय पाल स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।
0 Comments