न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 22 जनवरी। आगरा कॉलेज, आगरा की एनसीसी आर्मी विंग द्वारा आज रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती एवं पराक्रम दिवस के अवसर पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें कैडेट्स ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को इस देश का महानायक एवं प्रखर राष्ट्रवादी बताते हुए उन्हें नमन किया।
कैसेट्स को संबोधित करते हुए एनसीसी आर्मी विंग के कंपनी कमांडर ले. अमित अग्रवाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस साहसी, पराक्रमी एवं प्रखर राष्ट्रभक्त थे। वे कहते थे "आजादी हमारा अधिकार है, आजादी दी नहीं जाती छीनी जाती है"। नेताजी ने कम उम्र में ही आजाद हिंद रेडियो, आजाद हिंद सरकार द्वारा आजाद हिंद बैंक आदि की स्थापना कर दी थी। इसे 10 से अधिक देशों ने मान्यता दी। उन्होंने अपने पराक्रम से पूर्वोत्तर के क्षेत्र में ब्रिटिश सरकार के समानांतर आजाद हिंद सरकार चलाकर ब्रिटिश सरकार के दांत खट्टे कर दिए और उनको विवश कर दिया कि वे भारत छोड़ें।
वेबिनार में कैडेट वर्णिका पांडे, आकाश सिंह चौहान, आराध्या भट्ट, नीलोफर, उजाला, आयशा, परिहार प्रियांशी शर्मा, दिव्यम, आशीष कुमार, विवेक गौड़ एवं सौरव कुमार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से जुड़े हुए अनेक प्रेरक प्रसंग बोलते हुए उन्हें अपने जीवन में उतारने का आग्रह कैडेट्स से किया।
कैडेट मोहित नौहवार एवं जागृति ने नेताजी के ऊपर स्वरचित कविता सुनाई। इस अवसर पर एसयूओ प्रियांशु सिंह, यूओ आराध्या चौधरी, कमलेश, गुंजन पचौरी, आशीष चौधरी, नितिन शर्मा, प्रांजल शर्मा, वेदवती, प्राची, अरविंद चौहान, अंकित शर्मा, ध्रुव पाठक, प्रिंस, अरविंद चौहान, दीपक चंदेल, कैडेट प्रिया आदि कैडेट्स रविनार में उपस्थित रहे।
वेबिनार का संचालन कैडेट भरत सिंह परमार ने किया तथा स्वागत कैडेट आयुष यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन नंदिनी राठौर ने किया।
0 Comments