जानिये क्या सस्ता, क्या महंगा





न्यूज़ स्ट्रोक
नई दिल्ली, 01 फरवरी । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया। इसमें कुछ चीजों को सस्ता किया गया तो कुछ चीजों पर टैक्स बढ़ाया,  जिससे यह महंगे मिलेंगे।
रत्न और आभूषण के शौकीन लोगों और इससे जुड़े उद्योग को इस बजट से थोड़ी राहत मिली है। सरकार ने कट और पॉलिश डायमंड के साथ रत्नों पर कस्टम ड्यूटी को 5% कर दिया है। सिंपली सोन्ड डायमंड पर अब कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगा।
सरकार ने बजट में अंडरवैल्यू आर्टफिशियल गहनों के आयात को निरुत्साहित करने के लिए इस पर इंपोर्ट ड्यूटी अब 400 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है। ऐसे में आने वाले वक्त में ये गहने महंगे हो सकते हैं।
बजट में वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन चार्जर, मोबाइल फोन कैमरा लेंस, ट्रांसफॉर्मर इत्यादि के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए इन पर ड्यूटी कंसेशन देने की घोषणा की है। आपके लिए बारिश में बचना महंगा हो सकता है। क्योंकि सरकार ने बजट में टैक्स को बढ़ा दिया है। छतरियों पर कर को बढ़ाकर 20% कर दिया है। साथ ही छाता बनाने में इस्तेमाल होने वाले कलपुर्जों पर मिलने वाली टैक्स छूट को खत्म कर दिया है।

सस्ता 
- मोबाइल चार्जर सस्ता होगा
- खेती का सामान सस्ता होगा
- हीरे के गहने सस्ते होंगे
- जूते-चप्पल सस्ते होंगे
- विदेश से आने वाली मशीने सस्ती होंगी
- मोबाइल फोन, कपड़ा, चमड़ा

महंगा 
  • छाता 
  • कैपिटल गुड्स
  • बिना ब्लेंडिंग वाले फ्यूल
  • इमिटेशन ज्वैलरी 

Post a Comment

0 Comments