न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 13 अप्रैल । उप्र उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी महासम्मेलन का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आज बुधवार 13 अप्रैल को कन्वेंशन सेंटर लखनऊ में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि बृजेश पाठक (उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) विशिष्ट अतिथि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा और केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह रहे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने की।
प्रदेश में आगरा जिले में 122 व्यापारिक संस्थाओं को सदस्य बनाए जाने (सर्वाधिक सदस्य) पर आगरा के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर कार्यभार सौंपा गया।

इस सम्मान समारोह में आगरा से मुख्य रूप से राजकुमार गुरनानी (प्रदेश मंत्री), गिर्राज अग्रवाल जिलाध्यक्ष), दीपक शर्मा (जिला महामंत्री), सुनील जैन (युवा जिला महामंत्री) रहे। आगरा के पदाधिकारियों ने बताया कि आगरा जिले के सर्वाधिक सदस्यों में शहरी क्षेत्र ही नहीं बल्कि फतेहाबाद, किरावली, बाह आदि ग्रामीण क्षेत्र की संस्थाएं भी शामिल हैं। उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के व्यवसायियों को व्यापार के नए आयामों व मुख्य धारा से जोडऩा है।

0 Comments