देवी शशिबाला की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, आकर्षक झांकियां





न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 10 अप्रैल। ढोल ताशों पर देवी मां के भक्तियम संगीत पर झूमते गाते श्रद्धालु और मन में श्रद्धा भाव को बढ़ाती देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां। साथ ही इसमें शामिल सैकड़ों भक्तजन। श्री शक्ति भजन मण्डल द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष्य में देवी शशिबाला की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 
शोभायात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाजसेवी हेमंत भोजवानी ने   भक्तजनों संग देवी मां की आरती उतारकर किया। 
संगीता सिनेमा चौराहे से प्रारम्भ शोभायात्रा में बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों संग सर्वप्रथम विध्नविनाशक श्रीगणपति की झांकी थी। राधा-कृष्ण, शिव पार्वती, लक्ष्मी-नारायण, बजरंग बली सहित देवी देवताओं की 21 आकर्षक झांकियों के संग शोभायात्रा का जगह-जगह आरती कर, देवी मां को चुनरी पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 
शोभायात्रा भोगीपुरा, रुई की मंडी, शाहगंज चौराहा, नौबस्ता चौराहा, लोहामंडी बाजार, राजामंडी बाजार, एमजी रोड, नालबंद चौराहा, पंचकुईयां चौराहा से होते हुए शशि वैष्णव माता महाकाली मंडी चिल्लीपाड़ा शाहगंज पहुंची, जहां समापन हुआ। 
इसके उपरान्त श्रद्दालुओं द्वारा भक्तिभाव से मंदिर में ज्योति प्रचंड (जगराता) व भगवती का गुणगान (कीर्तन) किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हर्ष ढालिया, जुगल, सुरेन्द्र ढालिया, गौरव रजावत, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी, सुरेन्द्र सिंह, योगेश कुमार, अशोक, अंकित, प्रीतम दास, कमल, केशू विज, गुलशन माकन, विनोद गिडवानी, दीपक सेनानी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments