आगरा कॉलेज के मैदान में खूब बही सिंधियत की बयार



👉सांस्कृतिक संध्या में सिंधी कलाकारों ने बांध दिया समां
👉501 दीपों की महाआरती, भाषा के विकास का संकल्प
👉सशक्तिकरण की दिशा में महिला पदाधिकारियों का सम्मान 

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 10 अप्रैल। रविवार की शाम पूरी तरह सिंधियत के नाम रही। मौका था आगरा कालेज मैदान में झूलेलाल मेले का। सिंधी भाषा के टीवी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। सिंधी व्यंजन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण थे। साथ ही मेले में जुटी भीड़ ने संकल्प लिया कि सिंधी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए और अधिक गंभीरता से प्रयास करेंगे। अपने घरों और प्रतिष्ठान्नों में सिंधी भाषा में ही बातचीत करेंगे।
आगरा कालेज मैदान में सिंधी सेंट्रल पंचायत और जय झूलेलाल मेला कमेटी की तरफ से सिंधी भाषा दिवस पर जय झूलेलाल मेले का आयोजन किया गया था। मेले का उद्घाटन सिंधी समाज के वरिष्ठ संत और सोमनाथ धाम के मठाधीश डॉ. शंकर नाथ योगी ने दीप जलाकर किया। केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और आगरा कालेज के प्राचार्य अनुराग शुक्ला विशिष्ट अतिथि रहे।
सिंधी समाज का मार्गदर्शन करने के लिए डॉ. शंकर नाथ योगी व समाज को अपनी सेवाएं देने वाले समाजसेवी जीवतराम करीरा का सम्मान किया गया। इसके अलावा सिंधी साहित्यकार गागन दास रामाणी, मोहन लाल नागदेव, रामचंद्र छाबडिय़ा व मोहनलाल बोधवानी और झूलेलाल शोभायात्रा में सहयोग करने वाली आठ मोहल्ला पंचायतों की महिलाओं (वंदना डोडानी, मोहिनी देवी वासवानी, नीलम छाबड़ा, सोनिया मोहनानी, रजनी नवलानी, लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, इंदिरा शर्मा, मीना वाधवानी आदि) का सम्मान किया गया। 
501 दीप प्रज्वलित कर भगवान झूलेलाल की आरती की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा जय झूलेलाल मेला कमेटी के अध्यक्ष घनश्यामदास देवनानी संयुक्त रूप से की। संचालन मुख्य संरक्षक गागन दास रामाणी कर रहे थे।  मेला कमेटी के मुख्य संरक्षक जीवतराम करीरा, गागन दास रमानी, चंद्र प्रकाश सोनी, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, कमल छाबडिय़ा, परमानंद आतवानी, जयरामदास होतचंदानी, नंदलाल आयलानी, नरेंद्र पुरसरानी, किशोर बुधरानी, जगदीश डोडानी, सुशील नोतनानी, अशोक पारवानी, अशोक कोडवानी, राजकुमार गुरनानी, जयप्रकाश केसवानी, अशोक चावला, लछमन गोकलानी, जितेंद्र, दीपक, राजा, रवि गिडवानी, जतिन आदि मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments