👉ज्योतिबा फुले दिवस के उपलक्ष्य में संवेदना संस्था ने 330 बच्चों को स्कूल बैग व पाठ्य सामग्री नि:शुल्क बांटे
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 11 अप्रैल। ज्योतिबा फुले दिवस के उपलक्ष्य में संवेदना संस्था द्वारा संचालित नुनिहाई स्थित श्रीअम्बे लक्ष्मी बाल विद्यालय में विद्यार्थियों को नए सत्र के लिए नि:शुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
मुख्य अतिथि विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह व संवेदना संस्था के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री प्रदान करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सही तरीके से आगे बढ़ने का मार्ग सिर्फ शिक्षा है। पढ़ाई में वो ताकत है जो हर काम को बेहतर बनाकर नई दिशा देती है।
नए स्कूल बैग व पाठ्य सामग्री मिली तो बच्चों के चेहरे खिल गए। संवेदना संस्था द्वारा संचालित स्कूल में 330 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। संस्था के महामंत्री मयंक अग्रवाल ने बच्चों को पढ़ाई से मन न चुराने और इनडोर गेम के बजाय आउटडोर गेम खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।
देखें वीडियो
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, मयंक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विकास वर्मा, अंकुर गोयल, मयंक जैन, अमित पाराशर, अंकुर गोयल, अंकुश गर्ग, श्याम सुन्दर माहेश्वरी आदि उपस्थित थे।


0 Comments