न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 11 अप्रैल। यूथ कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेला गया मैच पीके गुप्ता क्रिकेट एकेडमी ने आगरा क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से हराकर जीता।
सिकंदरा सब्जी मंडी स्थित सोनेट क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर खेले जा रहे टूर्नामेंट के इस मैच में आगरा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। यह फैसला गलत साबित हुआ और पूरी टीम 21.1 ओवर में 75 रन पर ही ढेर हो गई। पीके गुप्ता क्रिकेट एकेडमी के लिए माधव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा क्रिकेट एकेडमी ने 12 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। पीके गुप्ता क्रिकेट एकेडमी की ओर से कार्तिकेय ने नाबाद 33 रन बनाए। आगरा क्रिकेट एकेडमी की ओर से मोहित ने एक विकेट लिया। आयोजन सचिव अर्पित गौतम ने बताया कि मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के माधव को पीके गुप्ता ने प्रदान किया।


0 Comments