आगरा में क्रिकेटरों के रजिस्ट्रेशन की तिथि एक दिन बढ़ाई गई

 

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 12 अप्रैल। आगरा में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब फार्म वितरण का कार्य 14 से 24 अप्रैल तक होगा।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश कौशल ने बताया कि स्कूल परीक्षाओं के चलते इसे एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। इसीलिए अंतिम समय सीमा भी एक दिन बढ़ा दी गई है। पहले फार्म वितरण की तिथि 13 से 23 अप्रैल थी, जो अब 14 से 24 अप्रैल रहेगी। यूपीसीए के नए सत्र के रजिस्ट्रेशन के लिए आरबीएस इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर प्रात: 10 बजे से दो बजे तक फॉर्म का वितरण किया जाएगा। पंजीकरण फॉर्म का शुल्क 300 रुपये है। इस संबंध में अधिक जानकारी मोबाइल नं. 9458865016 पर की जा सकती है। 

Post a Comment

0 Comments