आगरा, 11 अप्रैल। द्वितीय स्वर्गीय सौमिक वर्मा मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेला गया मैच फिरोजाबाद क्रिकेट एकेडमी ने टाइटंस क्रिकेट एकेडमी को तीन विकेट से हराकर जीता।
कॉस्मॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर खेले गए इस मैच में टॉस टाइटंस एकेडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। टीम की ओर से मारुति ने 121 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। नभ सक्सेना ने 66 और हिमांशु ने 23 रन बनाए। फिरोजाबाद क्रिकेट एकेडमी की ओर से हिमांशु पाठक ने तीन और जतिन सागर ने दो विकेट लिए।
जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिरोजाबाद क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 26.1 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाकर मैच जीत लिया। फिरोजाबाद की ओर से आदर्श ने 86, ऋषि यादव ने 55 व ऋषभ ने 34 रन बनाये। टाइटंस क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए भारती सिंह व नभ सक्सेना ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मारुति व डिफेंडर ऑफ द मैच का पुरस्कार आदर्श को दिया गया। अंपायर द्रवित शर्मा व अमन वर्मा रहे। मैच के दौरान फिरोज खान, धीरज, जतिन, राजीव, किताब सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


0 Comments