विश्व दाल पकवान दिवस पर घर-घर उत्साह से बनाए दाल-पकवान

 


आगरा, 11अप्रैल। सिंधी समाज ने सोमवार को विश्व दाल पकवान दिवस उत्साह से मनाया। घर-घर में दाल-पकवान बने और भगवान झूलेलाल को भोग लगाते हुए उनकी पूजा की गई।
बल्केश्वर स्थित साईं झूलेलाल मंदिर में दाल-पकवान का भोग पड़ा और राहगीरों को दाल-पकवान का प्रसाद वितरित किया गया। उल्लेखनीय है कि दाल पकवान दिवस मनाने की परम्परा काफी पुरानी है। प्रसाद के रूप में इसका वितरण इस कारण किया जाता है, ताकि सर्व समाज के लोग आपस में जुड़ें और लजीज व्यंजन का आनंद ले सकें। सिंधी सेंट्रल पंचायत के मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी ने बताया कि सिंधी खान-पान को बढ़ावा देने के मकसद से यह दिवस मनाया जाता है। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को इस दिवस की बधाई दी। 
तेज नगर, कमला नगर, बल्केश्वर, काला महल, जयपुर हाउस, शाहगंज आदि में घर-घर दाल-पकवान बनाए गए। भाविका दियालानी, रश्मी बुधरानी, सिद्धि आयलानी, इंदु सोनी, अलखा रखवानी आदि ने बताया कि उन्होंने दाल-पकवान बनाकर इस दिवस को उत्साह से मनाया।
सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सोनी, मुख्य सरक्षक जीवत राम करीरा, घनश्याम दास देवनानी, गागन दास रमानी, मेघराज दियालानी, किशोर बुधरानी, अमृत माखीजा, राज कुमार गुरनानी, नरेंद्र पुरसनानी, जय प्रकाश केशवानी, जय किशन बुधरानी,  रोहित आयलानी, योगेश रखवानी, नन्द लाल आयलानी आदि ने दाल-पकवान दिवस की बधाई दी। 

Post a Comment

0 Comments