इंटर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्टेडियम रहा ओवरऑल विजेता

 विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान करते मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी।


 न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 28 अगस्त। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन आगरा  के तत्वावधान में एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्टेडियम के खिलाड़ी 204 अंकों के साथ ओवरऑल विजेता रहे।
एसोसिएशन के  सचिव रघुनाथ यादव ने बताया क़ि समापन के अवसर पर पुरस्कार वितरण एसोसिएशन के अध्यक्ष और मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने किया। 
पदक विजेता इस प्रकार रहे 
स्वर्ण पदक: प्रियांशु, वंश, अगस्तया, भव्या, श्रेयांश, मन्दीप, राम, रोहित, अभिषेक आलिया, काजल, आंशिका, वैष्णवी, दीपा, शिवानी, आरुषि, याशिका।
रजत पदक: प्रशांत, कृष्णा, अरुण, मानव, लवकेश, विनय, पुलकित, सम्भवी, प्राची, प्रिया, पल्लवी, हार्शिका, मनू, वन्दना'
कांस्य पदक: अभिनव, हर्षित, चिराग, अथर्व, सिद्धान्त पुनीत, मनवीर, ऋषभ, यशपाल, शिवम, सोहम, रेशमा, वैष्णवी, मितांशी, समीक्षा, रागिनी। 
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अंकित शर्मा, विवेक रावत, शिवानी दीक्षित, आदित्य महाजन, प्रिया सिंह, राहुल, साक्षी, वसीम, अनुज, शिवांग, खुशबू, नीरज, विष्णु, पृथ्वी, निखिल, श्याम सुन्दर आदि ने निभाई। इस दौरान वरिष्ठ ताइक्वाडों खिलाड़ी विजय वर्मा, आशीष जैन, बंटी बघेल, दीपक मनचन्दा जी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments