जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पहले दिन अर्पिता, शिखा, चैतन्य को स्वर्ण



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 28 अगस्त। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल, कालिंदी विहार में खेली जा रही दो दिवसीय 32वीं जिला ताइक्वान्डो प्रतियोगिता के पहले दिन जोरदार मुकाबले शुरू हुए, जो देर शाम तक जारी थे। पहले दिन अर्पिता सिंह, शिखा मिश्रा, किंजल चौधरी, वंशिका नानकवानी, भवानी, पुलकित राज, चैतन्य राज समेत अन्य खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते।
प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि किड्स वनस्थली पब्ल्कि स्कूल के चेयरमैन वीके मित्तल ने खिलाड़ियों के बीच फाइट की शुरुआत कराकर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष मित्तल, प्रधानाचार्या सुनैना नाथ व जिला ताइक्वांडो संघ की  सीईओ संगीता शर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा ने की। निर्णायकों में अभिषेक शर्मा, पवन कुमार यादव, करन वर्मा, नितिन बघेल, वरुण वर्मा, केशव, श्रीवास्तव, विश्वनाथ प्रताप सिंह, अजीत गुप्ता, मनोज पाल, गौतम, आलोक शामिल रहे।
जिला ताइक्वान्डो संघ के सचिव पंकज शर्मा ने प्रतियोगिता का संचालन किया। पहले दिन खेली गई फाइट प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
स्वर्ण पदक विजेता बालिका: अर्पिता सिंह, शिखा मिश्रा, किंजल चौधरी, वंशिका नानकवानी, भवानी, सृष्टि चौधरी, दिव्यांशी भदौरिया, काव्या राजपूत, हिना यादव, मोहिनी,
 दिव्या वर्मा, कृतिका सिंह।  
स्वर्ण पदक विजेता बालक: पुलकित राज, चैतन्य राज, मोहित बघेल, माधव गौतम, अविरल श्रीवास्तव।

Post a Comment

0 Comments