जनपदीय बैडमिंटन में एमडी जैन, जीआईसी, सेंट जॉन्स गर्ल्स तथा सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज बने विजेता



न्यूज़ स्ट्रोक 
आगरा, 28 अगस्त। माध्यमिक विद्यालय जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता बालक वर्ग सीनियर 19 वर्ष में एम डी जैन इंटर कॉलेज ने, सब जूनियर वर्ग  में जीआईसी ने जीत ली है। वहीं बालिका वर्ग के सीनियर वर्ग में सेंट जॉन्स गर्ल्स एवं सब जूनियर वर्ग में सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज विजेता रहे।
 एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई प्रतियोगिताओं का शुभारंभ श्री रत्नमुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. पायल जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बालक वर्ग में कुल 21 टीमों ने, जिसमें सीनियर वर्ग में 14 और सब जूनियर वर्ग में सात टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में कुल 22 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें सीनियर वर्ग में 14 और सब जूनियर वर्ग में आठ टीमें रहीं। बालक वर्ग सीनियर वर्ग के फाइनल में  एमडी जैन इंटर कॉलेज ने श्री रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज को 2-0 से शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी हासिल की। सब जूनियर वर्ग में जीआईसी ने श्री रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज को 2-0 से हराकर फाइनल जीता। 
बालिका सीनियर वर्ग में सेंट जॉन्स गर्ल्स इंटर कॉलेज ने  रामस्वरूप सिंगल गर्ल्स इंटर कॉलेज को 2-0 से हराकर फाइनल जीता। सब जूनियर बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज ने रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज को 2-0 से हराकर खिताबी मुकाबला जीता।
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा श्री मनोज कुमार , डॉ. अनिल वशिष्ठ संयोजक  प्रधानाचार्य श्री रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज, कुलदीप जैन प्रधानाचार्य खालसा इंटर कॉलेज, डॉ पायल जैन संयोजक प्रधानाचार्य श्री रत्नमुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज, अशोक बघेल मंडलीय क्रीड़ा सचिव, डॉ. रीनेश मित्तल जनपदीय क्रीड़ा सचिव, अजय चौधरी ने किया
चयनकर्ता की भूमिका रवि प्रकाश सौरव गुप्ता एवं बृजेंद्र भारद्वाज ने निभाई। इस अवसर पर संजय नेहरू, पंकज कश्यप, अनिल कुमार, शाहतोष गौतम, शालिनी, रेनू  मसीह, छाया तिवारी, मधु गौतम, शोभा तिवारी, आशा यादव, ,नवीन वशिष्ठ, विवेक शर्मा आदि उपस्थित थे। निर्णायक  की भूमिका मयंक ,आदित्य गौर और आदित्य व्यास ने निभाई

Post a Comment

0 Comments