-खेल मैदानों पर दिखी खेल दिवस की धूम, एकलव्य स्टेडियम में कई खेल स्पर्धाएं
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 29 अगस्त। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन 29 अगस्त को पूरे जनपद में राष्ट्रीय खेल दिवस धूूमधाम से मनाया गया। विभिन्न मैदानों पर अलग-अलग स्पर्धाएं आयोजित हुईं।
क्षेत्रीय खेल कार्यालय आगरा द्वारा एकलव्य स्पॉर्ट्स स्टेडियम में खेल दिवस पर आयोजित खेल स्पर्धाओं के मुख्य अतिथि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन जगबीर सिंह रहे। इस अवसर पर अंडर-14 आयु वर्ग के बालक एवं ओपन महिला जिला हाकी प्रतियोगिताओं के फाइनल मैचों के साथ ही बालक/बालिका वर्ग में बोरी रेस व पिट्ठू रेस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील जोशी और शशि प्रभा ने पुष्प भेंट कर और बैज लगाकर किया।
हॉकी बालक वर्ग के फाइनल में खालसा इण्टर कालेज ने बलूनी पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराया। ओपन महिला वर्ग में बी.डी. जैन कॉलेज ने पीडी गर्ल्स इंटर कालेज को 3-1 से पराजित किया। इस अवसर पर श्री कौशलेन्द्र पाल सिंह, सविता श्रीवास्तव, हरि सिंह, रीनेश मित्तल, राजीव सोई, संजय गौतम, अरविन्द यादव, हरदीप सिंह, शशि प्रभा, शकील खान आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा अंडर-14 वर्ग की पिट्ठू रेस में शबाब अली, प्रांजल प्रथम, विशाल और गुरुप्रीत राठी द्वितीय तथा कार्तिकेय एवं देव तृतीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में अनुष्का शर्मा और काजल पटेल प्रथम, कोमल यादव और हिमांशी द्वितीय, तान्या राजपूत और तमन्ना राजपूत तृतीय रहीं। अंडर-14 बोरी रेस में ऋतिक प्रथम, आशुतोष प्रजापति द्वितीय और सुंदरम तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में अंजलि प्रजापति प्रथम, अनुष्का दूसरे और हिमांशी तीसरे स्थान पर रहीं।


~2.jpeg)

0 Comments