यूपी ओपन स्टेट ताइक्वांडो में आगरा रहा उपविजेता, जीते 25 पदक




न्यूज़ स्ट्रोक

आगरा, 22 नवम्बर। नजीबाबाद में खेली गई तीन दिवसीय ओपन स्टेट ताइक्वाडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाडिय़ों ने छह स्वर्ण पदक समेत 25 पदक जीतकर उपविजेता बनने का गोरव हासिल किया। 
आगरा से गए खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, छह रजत और 13 कांस्य पदक अपने नाम किए। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष महंत योगेश पुरी, उपाध्यक्ष ब्रजेश शर्मा, सचिव रघुनाथ यादव और कोषाध्यक्ष अंकित शर्मा ने सभी पदक विजेता  खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 
स्वर्ण पदक काव्या त्यागी, सानिया खान, प्राची, चेतन शर्मा, मोहित पाल, गिरजेश बघेल ने जीता। रजत पदक प्रिया सिंह, खुशबू राजपूत, रूही चौधरी, कौशल, हिमांशु चाहर और अनुज कुमार ने जीते। वहीं कांस्य पदक प्रिया सिंह, भूमि तिवारी, गौरी, पुनीत उपाध्याय, पुनीत शर्मा, जिज्ञासा तान्या सिंह, गरिमा, भावना, भावना शर्मा, कृष्णा कुशवाह, नरेन्द्र कुमार धाकड़, आर्यन छौंकर ने जीते। इस अवसर पर कोच विवेक रावत और टीम मैनेजर जितेन्द्र कुशवाह, बंटी बघेल, रवि कुमार, मयंक जैन, आदित्य महाजन, शिवानी दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments