क्रीड़ा भारती ने चलाया आगरा में अपना सदस्य अभियान



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 19 नवम्बर। क्रीड़ा भारती के प्रदेशाध्यक्ष एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने आगरा कॉलेज के सभागार में शनिवार को सदस्यता अभियान का श्रीगणेश किया। इसमें सैकड़ों लोगों को सदस्य बनाया गया। साथ ही लोगों को क्रीड़ा भारती से जुड़ने के लिए प्रेरित और जागरूक किया गया। 
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें क्रीड़ा भारती का सदस्य बनाया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद यादव को को सदस्य बनाया गया। इसी क्रम में एमएलसी अवनीश कुमार सिंह का आगरा आगमन हुआ। 
आगरा में आगरा कॉलेज के सभागार में करीब 100 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की तथा सैकड़ों लोग इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को क्रीड़ा भारती की कैप बनाकर सम्मानित किया सबसे पहले जिन तीन लोगों ने सदस्यता ग्रहण की वह वरुण निगम, राहुल कुमार और विवेक कुमार थे।



कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ, ब्रज प्रांत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव पचौरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल, ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष रीनेश मित्तल, ब्रज प्रांत के क्रीड़ा केंद्र प्रमुख कमलेश जाटव, विभाग संयोजक लव तिवारी, महानगर अध्यक्ष परमजीत सरना, जिला मंत्री राजेश कुशवाह ,योग प्रशिक्षका दीपा शर्मा और आकांक्षा शर्मा, शिशुपाल चाहर, अमर सिंह, देवजीत घोष, रुपेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे। संचालन रीनेश मित्तल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सत्यदेव पचौरी ने किया।

Post a Comment

0 Comments